28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रों को अनुशासन व कर्तव्य का कराया बोध

सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंडला

•

image

Mangal Singh Thakur

•

Updated: 18 Mar 2024, 12:47 PM IST

छात्रों को अनुशासन व कर्तव्य का कराया बोध

छात्रों को अनुशासन व कर्तव्य का कराया बोध

निवास. निवास क्षेत्र के ग्राम गुंदलई में शासकीय महाविद्यालय निवास द्वारा सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन किया गया। शिविर के समापन अवसर पर स्थानीय विधायक चेन सिंह वरकड़े, स्थानीय सरपंच, समाजसेवी, महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। समापन कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्रण पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में छात्र, छात्राओं द्वारा नशामुक्ति, पर्यावरण, मतदान, शैक्षणिक व बौद्धिक कार्यक्रमों के तहत अपनी सहभागिता निभाई। छात्रों ने प्रतिदिन अपनी दिनचर्या कार्यक्रमों के तहत ग्राम में वृक्षारोपण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संदेश, स्वच्छता के लिए जन-जागरूकता अभियान व मतदाता का मतदान अधिकारों के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के लिए रैली के माध्यम से संदेश दिया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सदन मरावी ने स्वयंसेवी के सभी कार्यों का उल्लेख करते हुए सामाजिक क्षेत्र में छात्र जीवन व समाजसेवी के विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इसके साथ ही उन्होने कहा कि छात्र जीवन में स्यंसेवक के रूप में कार्य कर रहे छात्र-छात्राओं की समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही ज्यादा रहती है इसलिए इस प्रकार के शिविर में अनुशासनात्मक परिचय के साथ ही अपने कर्तव्यों का बोध कराते हैं।

साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

शिविर में बौद्धिक व शैक्षणिक गतिविधियों के तहत निवास थाना प्रभारी पुष्पकरण मुबेल ने छात्र-छात्राओं को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कैरियर व साइबर सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। सात दिवसीय शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि निवास विधायक चैनसिंह वरकड़े ने समस्त स्वयंसेवियों को शिविर में सहयोग देने व शिविर के दौरान किए गए जागरूकता अभियानों को लेकर बधाई दी व छात्र-छात्राओं के साथ अपने जीवन के अनुभवों को सांझा किया।

इसके साथ ही उन्होने उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र भी दिए। समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सदन मरावी, जन भागीदारी समिति अध्यक्ष, ग्राम पंचायत गुंदलई सरपंच, डॉ केएल धुर्वे, डॉ दया शंकर पटेल, डॉ सरोज, डॉ पूर्णिमा व्यौहार, डॉ अरुणिमा शर्मा, डॉ अजय करवाया, मुकेश चौधरी, खेमराज कनौजे, पुष्पा चतुर्वेदी, अयुष हरदहा कार्यक्रम अधिकारी अरविंद सिंगारौरे, समाजसेवी रोहित प्रशांत चौकसे, छात्र- छात्राएं समेत ग्रामवासी मौजूद रहे। एनएसएस मास्टर ट्रेनर आनंद मरावी, देवेन्द्र मरावी द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई एवं शासन के विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को सामाजिक सेवा के तहत समाज के हित कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया।