
ओपन सीनियर नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में मप्र टीम ने हासिल किया सिल्वर मेडल
मंडला @ पत्रिका. 52 वीं ओपन सीनियर नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता दादर नगर हवेली में विगत दिवस आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में देश से 26 राज्यों की टीमों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। मध्यप्रदेश की टीम ने पहला मैच उड़ीसा के विरुद्ध खेला और 20/01 बड़े अंतर से उड़ीसा को हराया। दूसरा मैच असम को 17/02 से हराकर टीम प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। इसके बाद प्री क्वार्टर फाइनल मैच उत्तराखंड को 18/10 से हराकर एवं क्वार्टर फाइनल मैच चंडीगढ़ को 25/19 को हराकर सेमीफाइनल में टीम पहुंच गई। इसके बाद सेमीफाइनल मैच हरियाणा के साथ 23/21 के साथ खेल कर मध्यप्रदेश टीम फाइनल मुकाबले में पहुंच गई।
फाइनल मुकाबला मध्यप्रदेश और दिल्ली के बीच मैच खेला गया, लेकिन इस फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश टीम को दिल्ली के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस हार से मध्यप्रदेश की टीम चैंपियन बनने से चूक गई और उसे उपविजेता से ही संतोष करना पड़ा।
मध्यप्रदेश की टीम भले ही फाइनल नहीं जीत पाई, लेकिन पूरी प्रतियोगिता के दौरान उसका खेल शानदार रहा। टीम में सोनम कछवाहा ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अपना और अपने मंडला जिले का नाम रोशन किया। सोना दुबे विक्रम अवार्ड से सम्मानित एवं भारतीय हैंडबॉल टीम की कोच के मार्गदर्शन से मध्यप्रदेश टीम उपविजेता (सिल्वर मेडल) हासिल करने में कामयाब रही। मध्यप्रदेश की टीम उपविजेता होने और एवं मंडला जिले की सोनम कछवाहा के बतौर टीम मेंबर शामिल होने पर जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रविंद ठाकुर, प्राचार्या सिस्टर ललिता कुजूर, खोखो कोच आकाश खत्री, फुटबॉल कोच पंकज उसराठे, रामा परते, पीटीई ब्रजमी बैरागी, शोभना कछवाहा, प्रखर पटेल, योकेश मिश्रा, सत्यम बर्मन और स्कूल से सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, हैंडबॉल खिलाड़ी एवं समस्त खेल प्रेमियों ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
Published on:
22 Mar 2024, 2:31 PM IST
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.