29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब साक्षी ने धोनी को होटल में ‘छेड़ा’ था, स्वीटी कहकर बुलाया तो शर्मा गए थे माही, वीडियो हुआ था वायरल

कान्हा टाइगर रिजर्व पार्क में करीब 4 दिन तक रुके थे।

2 min read
Google source verification

मंडला

image

Pawan Tiwari

Aug 16, 2020

जब साक्षी ने धोनी को होटल में 'छेड़ा' था, स्वीटी कहकर बुलाया तो शर्मा गए थे माही, वीडियो हुआ था वायरल

जब साक्षी ने धोनी को होटल में 'छेड़ा' था, स्वीटी कहकर बुलाया तो शर्मा गए थे माही, वीडियो हुआ था वायरल

मंडला. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। धोनी को जब भी क्रिकेट से छुट्टी मिलती थी, तब वह परिवार के साथ घूमने निकल जाते थे। 6 महीने पहले ही धोनी अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ कान्हा टाइगर रिजर्व पार्क में घूमने आए थे। इस दौरान उनका रियल बाघ से भी सामना हुआ था।

जनवरी आखिरी में जब धोनी कान्हा टाइगर रिजर्व पार्क में आए थे, तब उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब थे। महेंद्र सिंह धोनी भी इस दौरान अपने फैंस को निराश नहीं करते थे। धोनी ने मंडला स्थित कान्हा टाइगर रिजर्व पार्क में करीब 4 दिन तक रुके थे। इस दौरान उन्होंने जमकर फोटोग्राफी भी की थी।


रियल टाइगर से हुआ सामना

दरअसल, जनवरी 2020 में महेंद्र सिंह धोनी कान्हा टाइगर रिजर्व पार्क में आए थे। इस दौरान वह पार्क खुलते ही टाइगर सफारी के लिए निकल जाते थे। 30 जनवरी को टाइगर सफारी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी जिप्सी के आगे टाइगर को देख कर काफी रोमांचित हुए थे। धोनी की जिप्सी से कुछ ही दूरी पर बाघ, बाघिन और एक शावक था। इस देखकर वह बहुत रोमांचित हुए थे। इस दौरान धोनी और उनकी पत्नी फोटोग्राफी भी की थी। महेंद्र सिंह धोनी जब टाइगर सफारी के बाद बाहर निकलते थे, तब उनके फैंस गेट पर ऑटोग्राफ और सेल्फी के लिए घेर लेते थे। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को काफी परेशानी होती थी।

मस्ती के मूड में थे धोनी

धोनी कान्हा टाइगर रिजर्व पार्क में परिवार के साथ घूमने आए थे। इस दौरान वह बिलकुल मस्ती के मूड में थे। कान्हा टाइगर रिजर्व पार्क से उनकी कई तस्वीरें सामने आई थीं। कई मौकों पर पत्नी के साथ भी हंसी-मजाक करते नजर आएं। साथ ही टाइगर सफारी के दौरान वह जिप्सी पर खड़े होकर खुद ही जंगली जानवरों की तस्वीर लेते थे।

वीडियो हुआ था वायरल

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी जब टाइगर रिजर्व पार्क आए थे, उससे पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो में उनकी पत्नी स्वीटी-स्वीट कह कर बुला रही थी। लेकिन कूल माही शर्माते हुए मुस्कुरा रहे थे। धोनी
अपने परिवार के साथ मंडला टाइगर रिजर्व पार्क में 31 जनवरी तक रुके थे।


जंगल में भी धोनी से छेड़छाड़
होटल की तरह साक्षी धोनी अपने पति महेंद्र सिंह धोनी को जंगल सफारी के दौरान भी छेड़ते रहे। धोनी जिप्सी से जंगल में बाघ देखने निकले थे। उनकी पत्नी फिर होटल की तरह ही उन्हें स्वीटी-स्वीटी कहकर छेड़ने लगी। धोनी फिर कूल अंदाज में शर्माते हुए होटल जैसा ही रिएक्शन दे रहे थे। साक्षी बार-बार उन्हें स्वीटी-स्वीटी बोल रही थीं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Story Loader