मंडला. वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन की जिला शाखा मंडला की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष बीके राय की अध्यक्षता में माई की रसोई टीन शेड रपटा घाट में संपन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में खंड शाखाओं, तहसील शाखाओं व जिला शाखा मंडला के अध्यक्ष के निर्वाचन की जानकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी पूरन सिंह ठाकुर द्वारा दी गई।
जिसमें बताया गया कि खंड शाखाओं व तहसील शाखाओं के चुनाव 10 दिसंबर को खंड या तहसील स्तर पर उसी स्थल में जहां बैठकें होती हैं, संपन्न कराए जाएंगे। निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ होने के पूर्व तक सदस्यता ली जा सकती है। जिसके लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
नैनपुर तहसील शाखा के लिए केसर परस्ते, अंजनिया शाखा के लिए कुंज बिहारी पटेल, बिछिया शाखा के लिए आजाद चौबे, मंडला तहसील के लिए एसके भदोरिया, निवास तहसील के लिए केडी दुबे, नारायणगंज शाखा के लिए रूपलाल झरिया, बीजाडांडी शाखा के लिए मांगन लाल यादव, मोहगांव शाखा के लिए राम कृपाल चौकसे तथा बम्हनी बंजर शाखा के लिए एमके राय, निर्वाचन संपन्न करा कर जिला निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसी प्रकार जिला शाखा के चुनाव 15 दिसंबर को रपटा घाट मंडला स्थित माई की रसोई में सुबह 11 से संपन्न कराए जाएंगे। जिसकी साधारण व आजीवन सदस्यता, निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ होने तक जारी रहेगी।
अन्य प्रस्ताव में कोर्ट प्रकरणों की समीक्षा की गई। जिसमें एक तारीख को जन्मदिवस के, प्रकरण, 30 जून को रिटायरमेंट के प्रकरण तथा शिक्षकों के अर्जित अवकाश के प्रकरणों पर चर्चा कर आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया गया। नए परिचय पत्रों हेतु पीपीओ की कॉपी व संयुक्त पासपोर्ट फोटो ली गई। नए परिचय पत्र वितरण किए गए। माह नवंबर में सेवानिवृत्ति हुए संतोष पटेल, हाल ही में रिटायर हुए चंद्र प्रकाश वर्मा का पुष्प हार तिलक वंदन अंग वस्त्र से सम्मान किया गया। पेंशनर्स परिवार में शामिल किया गया। इसी प्रकार नवीन सदस्यता ग्रहण करने वाले कौशल कछवाहा, किरण पटेल, केशव सूर्यवंशी, शंभू कुमार ठाकुर, बीजाडांडी से आए मंगल सिंह, कुशवाहा सिंह, हल्के राम, गंगाराम, मीका सिंह का तिलक वंदन कर पुष्पहारों व पेन भेंट कर सम्मान किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन से बैठक का समापन किया गया।