मंडला

Video : मंच से प्रियंका ने कहा मैं इंदिरा गांधी जैसी दिखती हूं, लोगों ने लगाए माता-माता के नारे

mp assembly election 2023 के लिए मंडला में कांग्रेस की बड़ी सभा..प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना...

2 min read
Oct 12, 2023

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनावी बिगुल फुंक चुका है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने प्रदेश में जनता का विश्वास हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी ने मंडला में कांग्रेस के पक्ष में सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका ने केन्द्र सरकार और मध्यप्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए चुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाने का आह्वान किया।

'इंदिरा जैसी मेरी शक्ल..'
मंडला में सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने खुद को दादी इंदिरा गांधी जैसा बताया। उन्होंने इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि सभी कहते हैं कि मैं इंदिरा गांधी जैसी दिखती हूं। आप सभी इंदिरा गांधी को माता कहते थे इसलिए मेरा आपसे पुराना नाता है। मैं उनकी पोती हूं और उनकी तरह दिखती हूं इसलिए भी आप सभी मुझे देखने और सुनने आए होंगे। लेकिन एक गहरी बात ये भी है कि इंदिरा गांधी पर आपको भरोसा था इस भरोसे को उन्होंने आपके लिए किए गए अपने कामों से पूरा भी किया। आपने उन्हें माता माना इसलिए मेरी ये जिम्मेदारी है कि मैं जो भी बात आपसे करूं वो सच है। आपके हक की हो और आपके लिए हो।

देखें वीडियो-

प्रियंका गांधी का मास्टर स्ट्रोक
मंडला में सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने एक बड़ा मास्टर स्ट्रोक भी खेला। प्रियंका ने मंच से ऐलान किया कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हर बच्चे को हर महीने पैसे दिए जाएंगे। पहली से आठवीं तक के बच्चे को 500 रुपए, आठवीं से दसवीं तक के बच्चे को 1000 रुपए और 11-12वीं के बच्चों को हर महीने 1500 रुपए कांग्रेस सरकार की ओर से दिए जाएंगे। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार ने 225 दिन में प्रदेश में 250 घोटाले किए हैं।

देखें वीडियो-

Published on:
12 Oct 2023 05:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर