4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीवर लाइन के लिए पाइप लाइन डालने के बाद सीमेंटीकरण करने में लापरवाही

सिरदर्द बन गया सीवर लाइन का काम

1 minute read
Google source verification
सीवर लाइन के लिए पाइप लाइन डालने के बाद सीमेंटीकरण करने में लापरवाही

सीवर लाइन के लिए पाइप लाइन डालने के बाद सीमेंटीकरण करने में लापरवाही

मंडला. शहर में चल रहा सीवर लाईन काम काम यहां के नागरिकों के लिए सिरदर्द बन गया है। लोगों का कहना है कि सीवर लाईन बनने से कई तरह के फायदे बताए जा रहे हैं लेकिन इसका काम करा रही कंपनी के ठेकेदार लापरवाही, मनमानीपूर्वक काम कर रहे हैं। पाइप लाइन डालने के बाद वहां मिट्टी पूरकर कई दिनों के लिए छोड़ दिया जा रहा है। जिससे धूल के गुबार से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं सीमेंटीकरण नहीं कराया जा रहा है वहीं सीमेंटीकरण जहां कराया जा रहा है वहां सीमेंट मशाला के नाम पर पतली परत बिछा दी जाती है जो भारी वाहनों की आवाजाही से धंस रही है।

आजाद वार्ड निवासी संजीव मिश्रा ने बताया कि मुख्य सड़क के बीच में करीब एक सप्ताह के अधिक समय पूर्व पाइप लाईन डालने के बाद सड़क के बीचों-बीच मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है, यह मिट्टी आने-जाने वाले वाहनों से उड़कर आसपास के घरों के अंदर तक जमा हो रही है। बच्चों के स्कूल जाते समय हवा के साथ उड़कर यह मिट्टी बच्चों की यूनीफार्म को मटमैला बना रही है। सड़क किनारे जो दुकानें संचालित हो रही है यह मिट्टी दुकान की सामग्रियों में परत-दर परत जमा हो रही है।

मिश्रा ने बताया कि धूल के कारण घर के सामानों पर मिट्टी की परत बिछ रही है। सड़क किनारे स्थित मकानों में रहने वालों को खुजली का सामना करना पड़ रहा है। दमा रोगियों के लिए यह धूल मुसीबत बन गई है। नगरवासियों का कहना है कि पाइप लाइन डालने के बाद तत्काल सीमेंटीकरण कराया जाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं कराए जाने से जहां धूल के गुबार परेशानी खड़ी कर रहे हैं वहीं बीच सड़क में मिट्टी के ढेर लगे होने से वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं जिससे दुर्घटनाओं का भय बना रहता है।