
मटियारी डेम में दरार की बात को अधिकारी नकारते रहे, अब कराई जा रही मरम्मत
मंडला. अंजनिया अंतर्गत सिमरिया गांव में बने मटियारी डेम की मरम्मत का काम लगातार जारी है, वहीं विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार डेम में दरार आने की बात से इनकार किया जाता रहा है। दूसरी ओर अधिकारी यह भी बता रहे हैं कि इस बार हुई भारी बारिश के चलते डेम में कुछ स्थानों में मिट्टी खिसकी है जिसमें करीब 70 से 80 ट्रेक्टर मुरुम से पुराव किया गया है।
गौरतलब है कि डेम में दरार आने की खबरें कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। जिससे सिंचाई विभाग में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन मे विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मरम्मत का निर्णय लिया गया।
डेम की सुरक्षा पर नहीं विभाग का ध्यान
इस बार हुई भारी बारिश के बीच मटियारी डेम में आई दरार से जिले में विभिन्न स्थानों में बने बांधों की सुरक्षा और मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं। जिनका नए सिरे से सर्वे कराकर जरूरत अनुसार मरम्मतीकरण कराया जाना चाहिए। जानकारी अनुसार जिले में छोटे-बड़े मिलाकर करीब एक दर्जन से अधिक बांध बनाए गए हैं, इन डेमों को बनाने के बाद डेम में पानी जमा करने, छोड़ने से लेकर मरम्मतीकरण का काम विभाग के इंजीनियरों की देखरेख में किया जाता है। इसी के साथ सब इंजीनियर, सुपरवाइजर, चौकीदार भी डेम की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। वहीं सूत्रों की माने तो डेमों की सुरक्षा चौकीदारों के भरोसे छोड़ दी जाती है। हाल ही में जब मटियारी डेम में दरार की खबरें सामने आई तो विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना सोशल मीडिया से मिली। डेम में गहरी लंबी दरार स्पष्ट रूप से देखी जा सकती थी जिससे अधिकारियों ने मुरुम से भरवा दिया गया है। दरार को भरने व अन्य मरम्मत के लिए करीब 70 से 80 ट्रेक्टर मुरुम का उपयोग किया गया है।
एसई ने किया निरीक्षण
डेम में दरार की जिले से लेकर वरिष्ठ कार्यालय के अधिकारियों तक सूचना पहुंच गई। जिससे बाद जल संसाधन विभाग के एसई द्वारा निरीक्षण भी किया गया। जहां मिट्टी का कटाव हुआ है वहां मुरुम भरने के निर्देश दिए गए। वहीं कलेक्टर डॉ सलोनी सिडाना का का कहना है कि मटियारी डेम पूरी तरह सुरक्षित है और उसके आसपास रहने वाले लोग भी पूरी तरह सुरक्षित हैं।
सफाई कराने के बाद पानी की सप्लाई होगी सुचारू
ट्रक की टक्कर से बालक की मौत, विरोध में चक्का जाम
इंटकवेल में जमा हुई सिल्ट, पांच दिनों तक एक ही टाइम की जाएगी पानी की सप्लाई
शहर मौसम
Published on:
10 Aug 2023 12:39 pm

बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
