
अंडर 20 बाल केसरी एवं मंडला कुमारी (बालिका) कुश्ती वेट चैंपियनशिप का आयोजन
मंडला. जिला कुश्ती संघ एवं बजरंग व्यामशाला प्रबंधन समिति के सहयोग से बजरंग व्यामशाला के खेल प्रांगण में संदीप कछवाहा एवं प्रदीप कछवाहा के तत्वावधान में अंडर 20 बाल केसरी एवं मंडला कुमारी (बालिका) कुश्ती वेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता बालक वर्ग 40 किलोग्राम, 57 किलोग्राम एवं 57 प्लस किलोग्राम वहीं बालिका वर्ग में मंडला कुमारी 42 किलोग्राम एवं 42 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में जिले के पहलवानों के मध्य आयोजित कराई गई। इस वर्ष प्रतियोगिता में कछवाहा परिवार के द्वारा मंडला के उन प्रशिक्षकों का भी सम्मान किया गया जो कि अलग-अलग खेल में दिन रात मेहनत करके खिलाड़ियों को तैयार करते हैं और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर मंडला को गौरवान्वित करा रहे हैं। प्रशिक्षक फुटबॉल में पंकज उसराठे, खो-खो में आकाश खत्री, हैंडबॉल में सोनम कछवाहा, कुश्ती में शिवम सिंधिया, तीरंदाजी में जसवंत सिंह, एथलेटिक में देवेंद्र कुमार, वुशू में पूर्णिमा रजक, क्रिकेट के लिए सत्यम बर्मन को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र के द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन जिला कुश्ती संघ के कार्यकारी सचिव संदीप कछवाहा के द्वारा किया गया। साथ ही निर्णायक की भूमिका शिवम सिंधिया, वाजिद खान, कुलदीप सिंधिया एवं सतीश मरकाम ने निभाई।
कुश्ती में 40 किलोग्राम बाल केसरी भार वर्ग में विजेता सागर चौधरी, उपविजेता ओम बर्मन, 57 किलोग्राम बाल केसरी भार वर्ग में विजेता प्रियांशु सिंधिया आयुष बिलैया उपविजेता, 57 प्लस किलोग्राम बाल केसरी भार वर्ग में विजेता युवराज सिंधिया, पूनम सिंधिया उपविजेता रहे। इसी तरह बालिका 42 किलोग्राम मंडला कुमारी भार वर्ग में वसुंधरा परतेे विजेता, आस्था यादव उपविजेता एवं 42 प्लस किलोग्राम मंडला कुमारी भार वर्ग में नम्रता तिवारी विजेता, अंजली बर्मन उपविजेता रहीं। इस दौरान जिला कुश्ती संघ एवं नगर पालिका मंडला के अध्यक्ष विनोद कछवाहा, नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, वंदना कछवाहा पार्षद सुभाष वार्ड, सेव स्टेडियम ग्रुप के अध्यक्ष शैलेश दुबे, नगर पालिका राजस्व विभाग अध्यक्ष सुधीर मिश्रा, हरदेव नारायण मौर्य, जिला कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाब दादा, उपाध्यक्ष गिरधारी लाल निखर, उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता, सचिव चंद्रशेखर सिंधिया, आनंद सोनी, शक्ति सिंह कुशवाहा, संदीप सिंधिया की उपस्थिति रही।
Published on:
17 Nov 2022 01:47 pm

बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
