13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लक्ष्य के पार पहुंचा धान खरीदी का आंकड़ा।

धान खरीदी के अंतिम दिन भी हुृई  21274 क्विंटल खरीदी

2 min read
Google source verification
लक्ष्य के पार पहुंचा धान खरीदी का आंकड़ा।

लक्ष्य के पार पहुंचा धान खरीदी का आंकड़ा।

मंडला। धान खरीदी की बढ़ी हुई तिथि भी गुरूवार को खत्म हो गई है। धान खरीदी के अंतिम दिन भी जिले के खरीदी केन्द्रों में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे और अपनी उपज का तौल कराया। डीएम नान से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021- 22 के लिए धान का उपार्जन कुल 37 हजार 095 पंजीकृत किसानों से करने के लिए 29 नवंबर 2021 को प्रारंभ हुआ था।
सरकार द्वारा खरीदी की तिथि को 15 जनवरी से 20 जनवरी किया गया था। बढ़ी ह़ुई तिथि के साथ जिले के 54 खरीदी केन्द्रों में खरीदी की गई और खरीदी का आंकड़ा लक्ष्य के पार पहुंच गया। जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा खरीदी का लक्ष्य 17 लाख क्विंटल धान खरीदी का रखा गया था। अंतिम तिथि में समाचार लिखे जाने तक की स्थिति में 18 लाख 40 हजार 482 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी थी। जबकि जिले के बिछिया विकासखंड के घुटास और दानीटोला में खरीदी का काम देर रात तक किया गया।
पूर्व निर्धारित समय अवधि 15 जनवरी 2022 तक कुल 31 हजार 400 किसानों से 1 लाख 71 हजार 915 मेट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी थी। पर असमय वर्षा के कारण कुछ कृषकों से खरीदी नहीं हो पाई थी।
जिसके कारण खरीदी तिथि में वृद्धि करने के जिला प्रशासन से शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया था। जिसके अनुसार शेष बचे किसानों से धान खरीदी के लिए समय में वृद्धि होकर 20 जनवरी तक समय सीमा बढ़ाई गई। इसी के अनुसार धान खरीदी के अंतिम दिन 20 जनवरी तक शेष किसानों की धान खरीदी की गई जिसमें 32498 किसानों ने उपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेची।
4597 किसान नहीं पहुंचे खरीदी केन्द्र
जिले के 4597 किसान अंतिम तिथि तक खरीदी केन्द्र अपनी उपज लेकर नहीं पहुंचे। जिले में कुल पंजीकृत किसानों की संख्या 37095 है और अंतिम तिथि तक कुल 32498 किसान ने अपनी फसल समर्थन मूल्य पर बेची है। बाकी किसानों ने फसल बेचने के लिए पंजीयन तो कराया लेकिन फसल लेकर निर्धारित समय मे खरीदी केन्द्र नहीं पहुंचे।

कुल धान खरीदी- 1840482 क्विंटल
किसानों की संख्या- 32498
पंजीकृत किसानों की संख्या- 37095