
मंडला/ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ मंडला स्थित कान्हा टाइगर रिजर्व में छुट्टियां मना रहे हैं। मंडला ट्रिप के आखिरी दिन साक्षी धोनी ने कान्हा टाइगर रिजर्व में बिताए पल की कुछ खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। जिसमें साक्षी धोनी का ग्लैमरस लुक दिखा है।
दरअसल, शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर साक्षी धोनी ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की। जिसमें धोनी का कूल अंदाज देखने को मिला है। इस पोस्ट में साक्षी धोनी ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी तस्वीर पोस्ट की है। एक तस्वीर में एम एस धोनी पत्नी साक्षी की शर्ट पर टाइगर का स्टिकर चिपका रहे हैं। यह स्टिकर उन्हें कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन की तरफ से दिया गया था।
साथ ही इनलोगों को कैप भी दिया गया था। साक्षी के इस पोस्ट को घंटे भर में ही लाखों लोगों ने लाइक किया। धोनी जब साक्षी की शर्ट पर स्टिकर चिपका रहे थे तो वह ऊपर देख रही थीं। दोनों का यह खूबसूरत अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। दूसरी तस्वीर में साक्षई गर्ल गैंग के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं।
साक्षी धोनी कान्हा नेशनल पार्क में पति और दोस्तों के साथ छुट्टी खूब एंज्वॉय कर रही हैं। उन्होंने हर पल को कैमरे में कैद किया है। जिसमें दिख रहा है कि वे लोग यहां आकर कितना खुश हैं। जंगल में जानवरों के बीच झगड़े से लेकर सूर्याअस्त तक को कैमरे में कैद किया है। इस ट्रिप के दौरान माही और साक्षी ने कान्हा नेशनल पार्क के करीब-करीब हर हिस्से को घुमा है।
View this post on InstagramMahendra Singh dhoni i heart you ❤😎
A post shared by MS DHONI (@msdhoni.brigade7) on
दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार शाम को दोस्तों और पत्नी के साथ कान्हा नेशनल पार्क घूमने के लिए विशेष विमान से पहुंचे थे। रात भर एक रिसॉर्ट में रुकने के बाद बुधवार को सुबह ही धोनी कान्हा नेशनल पार्क घुमने निकल गए। इस दौरान भी उनका कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इस दौरान उन्हें फैंस ने सेल्फी और तस्वीर के लिए घेर भी लिया था। उसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से बड़ी मुश्किल से निकाला।
Published on:
31 Jan 2020 03:19 pm

बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
