मंडला

अपनी मांगो को लेकर नौंवे दिन भी डटे रहे अध्यापक संघ

पुरानी पेंशर की मांग को लेकर कर रहे धरना प्रदर्शन

less than 1 minute read
Sep 22, 2022
अपनी मांगो को लेकर नौंवे दिन भी डटे रहे अध्यापक संघ

मंडला. जिले में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल आगे भी जारी रहेगी। जिला मुख्यालय सहित ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किया जा रहा है। बिनैका बाईपास में चल रही हड़ताल में लगभग 556 शिक्षक साथियों ने अपना समर्थन दिया। इस आंदोलन को शिक्षकों द्वारा संगीतमय बनाया गया है शिक्षक अपनी मांग को संगीत के जरिए सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं और बता रहे हैं कि मामा आपकी टेंशन जब तक खत्म नहीं होगी जब तक आप शिक्षकों को पेंशन नहीं दिलवा देते।

जिपं उपाध्यक्ष पहुंचे धरना स्थल

जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं पदेन शिक्षा समिति अध्यक्ष इंजीनियर कमलेश तेकाम ने धरना स्थल पर पहुंचकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर अपना समर्थन दिया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक जब स्वयं ही प्रताड़ित है तब वह बच्चों को कैसे अच्छी शिक्षा दे पाएगा। आंदोलन नहीं करेगा तो क्या करेगा यह सरकार की अकर्मठता है की देश के बच्चों का भविष्य बनाने वाले शिक्षक आज रोड में बैठे हैं और सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है।

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ लोकतांत्रिक व्यवस्था का सम्मान करते हुए जिले में चल रहे नगर पालिका का चुनाव संपन्न कराने के लिए भेजेगा। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हड़ताल में रहते हुए शिक्षक काली पट्टी बांधकर चुनाव संपन्न कराएंगे। जिलाध्यक्ष संतोष सोनी का कहना है की शिक्षकों की लड़ाई शासन से है जिसमें वह बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं करेगा। इसलिए आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने निर्णय लिया है कि वह धरना स्थल से ही बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई करा कर उनके भविष्य को संवारने का काम करते रहेंगे। संघ से जुड़े सभी शिक्षक अपने-अपने तरीकों से सभी बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे हैं।

Published on:
22 Sept 2022 04:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर