1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांव से मुख्य मार्ग तक सड़क नहीं, परेशान ग्रामीणों ने दी चक्काजाम की चेतावनी

15 दिन के अंदर करें मार्ग निर्माण कार्य शुरू

2 min read
Google source verification
गांव से मुख्य मार्ग तक सड़क नहीं, परेशान ग्रामीणों ने दी चक्काजाम की चेतावनी

गांव से मुख्य मार्ग तक सड़क नहीं, परेशान ग्रामीणों ने दी चक्काजाम की चेतावनी

मंडला. आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में दर्जनों ग्राम आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, जिनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। यहां ग्रामीण सुविधाओं के लिए वर्षो से सिर्फ मांग कर रहे हैं, लेकिन इनकी मांगों को जमीनी स्तर पर नहीं उतरा जा रहा है। जिसके कारण वनांचलों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले के कई ग्राम मुख्य से कटे हुए हैं, जहां ग्राम तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क का भी अभाव है, जिसके कारण बारिश के चार माह इनके लिए वनवास से कम नहीं रहते है। आवागमन में यहां के लोगों को काफी परेशानी होती है।

जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर मंडला, डिंडौरी मार्ग पर बसे मोहनिया पटपरा पंचायत की सरहद से ग्राम पंचायत नरेन्द्र गढ़ बसा हुआ है। यहां ग्राम में थोड़ा बहुत विकास तो हुआ है, लेकिन नरेन्द्रगढ़ ग्राम से मुख्य मार्ग मोहनिया पटपरा तक का मार्ग जर्जर हालत में है। नरेन्द्रगढ़ गांव आज भी विकास से कोसों दूर नजर आ रहा है। जहां ग्राम वासियों को मुख्य मार्ग तक आने के लिए बारिश में कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। इस समस्या के निराकरण के लिए ग्रामीणों ने पंचायत में भी आवेदन दिया। जिसके बाद जनपद पंचायत मंडला को विगत दो वर्ष पहले आवेदन देकर सड़क निर्माण की मांग की गई। लेकिन आज दिनांक तक सड़क निर्माण नहीं हो सका है। सड़क ना होने के कारण ग्रामीणों को बेहद परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों का कहना हैं कि मोहनिया पटपरा की सरहद से ग्राम पंचायत नरेन्द्रगढ़ के नहर के पास तक का मार्ग बेहद खराब है। मार्ग जर्जर और उबड़ खाबड़ होने के कारण ग्रामीणाों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ती है। बारिश के दौरान पूरा मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता है। जिसके कारण इस मार्ग से निकलना भी मुश्किल होता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं कोई इमरजेंसी सुविधा की जरूरत पड़ गई तो यहां के वंशिदों को एंबुलेंस सुविधा नहीं मिलती है।

आवाजाही में हो रही परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत नरेन्द्रगढ़ के नहर के पास से मोहनिया पटपरा की सरहद तक सड़क निर्माण के लिए सभी ग्रामवासियों ने जनपद पंचायत मंडला को विगत दो वर्ष पहले आवेदन दिया था। जिसके बाद जनपद पंचायत मंडला द्वारा 12 अगस्त 2021 को ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन पत्र के साथ चैक लिस्ट, पंचनामा, फोटोग्राफ्स, नजरी नक्शा, गूगल मेप की प्रति समेत कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग क्रमांक 01 मंडला को भेजा गया। लेकिन आज दो वर्ष बीत गए है, बावजूद इसके मार्ग निर्माण कार्य के लिए कोई पहल होते दिखाई नहीं दे रही है। जिसके कारण ग्रामवासियों को आवाजाही में बेहद परेशानी उठानी पड़ रही है। बता दें कि मार्ग निर्माण होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। मार्ग की समस्या को लेकर एक बार फिर नरेन्द्रगढ़ के ग्रामीणों ने मंडला कलेक्टर से आवेदन निवेदन किया है। ग्रामीणों ने कहा है कि ग्राम नरेन्द्रगढ़ एवं मोहनिया पटपरा के ग्रामवासियों की समस्या को देखते हुए तत्काल मार्ग निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए। यदि 15 दिवस के अंदर मार्ग निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो सभी ग्रामवासी चक्का जाम जैसे आंदोलन करने बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जबावदारी शासन, प्रशासन की होगी।

Story Loader