1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडला

Video Story :- स्वास्थ्य शिविर लगाकर किया उपचार मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी दी

गंभीर मरीजों को शासकीय चिकित्सालय जाने की सलाह

Google source verification

मंडला @ पत्रिका. मानव सेवा से बढ़कर कोई दूसरा धर्म नहीं है सेवा भाव मानव जीवन की अनमोल पूंजी है। इसे हमें बनाकर रखना होगा ताकि आने वाली पीढ़ी अच्छे संस्कारों में ढल सकें। उक्त बांते सेवानिवृत्ति आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ हर्ष कर्महे ने चिकित्सा शिविर के दौरान कही। नर्मदा तट रपटा घाट में साईं मंदिर के द्वारा चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से सैंकड़ो लोगों ने अपना इलाज करा कर नि:शुल्क दवा प्राप्त किया।गंभीर बीमारी लोगों को शासकीय चिकित्सालय में जाने के लिए प्रेरित किया गया। इस शिविर में शासकीय चिकित्सा आयुर्वेद होम्योपैथी तथा यूनानी पद्धति से इलाज कर लोगों को स्वस्थ रहने के लिए समझाया गया। इस शिविर में डॉक्टर गायत्री अहाके, जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर आशीष गोठारिया, डॉ आरके सिंह, डॉ दिलीप झरिया, राजेश ओमपुरी, लक्ष्मण, रंगीला जंघेला, आरती विश्वकर्मा, सुक्कू बलाड़ी, नीतू परस्ते, भंवर सिंह कोड़िया, सेल कुमारी पटेल, डॉ हेमंत चौरसिया आदि उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में नलिन श्रीवास्तव, दिनेश नामदेव, आरके क्षत्री, अजय कानडरा साईं समिति के सदस्यों के द्वारा इस शिविर में योगदान देने के लिए सेवा देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारीयों का आभार व्यक्त किया।

 

 

मानव सेवा से बढ़कर कोई दूसरा धर्म नहीं है सेवा भाव मानव जीवन की अनमोल पूंजी है। इसे हमें बनाकर रखना होगा ताकि आने वाली पीढ़ी अच्छे संस्कारों में ढल सकें। उक्त बांते सेवानिवृत्ति आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ हर्ष कर्महे ने चिकित्सा शिविर के दौरान कही। नर्मदा तट रपटा घाट में साईं मंदिर के द्वारा चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से सैंकड़ो लोगों ने अपना इलाज करा कर नि:शुल्क दवा प्राप्त किया। गंभीर बीमारी लोगों को शासकीय चिकित्सालय में जाने के लिए प्रेरित किया गया। इस शिविर में शासकीय चिकित्सा आयुर्वेद होम्योपैथी तथा यूनानी पद्धति से इलाज कर लोगों को स्वस्थ रहने के लिए समझाया गया। इस शिविर में डॉक्टर गायत्री अहाके, जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर आशीष गोठारिया, डॉ आरके सिंह, डॉ दिलीप झरिया, राजेश ओमपुरी, लक्ष्मण, रंगीला जंघेला, आरती विश्वकर्मा, सुक्कू बलाड़ी, नीतू परस्ते, भंवर सिंह कोड़िया, सेल कुमारी पटेल, डॉ हेमंत चौरसिया आदि उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में नलिन श्रीवास्तव, दिनेश नामदेव, आरके क्षत्री, अजय कानडरा साईं समिति के सदस्यों के द्वारा इस शिविर में योगदान देने के लिए सेवा देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारीयों का आभार व्यक्त किया।