3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदसौर

रामनवमी के पर्व पर निकला भव्य चल समारोह, हुई भगवान श्रीराम की महाआरती

जगह . जगह पर हुआ भव्य स्वागत

Google source verification



मंदसौर
क्षत्रिय मेवाड़ा कुमावत समाज के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के पावन पर्व रामनवमी पर समाज के द्वारा गुरुवार 30 मार्च को भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह की शुरुआत नरसिंहपुरा स्थित श्री राम जानकी मंदिर से भगवान श्री राम की पूजन अर्चन के साथ हुई। चल समारोह में सबसे आगे बग्घी में भगवान श्रीराम एवं संत बालयोगी 1008 महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानदास महाराज उज्जैनवाले, राष्ट्रीय संत डॉ मिथिलेश नागर भक्तों को आशीर्वाद देते हुए चल रहे थे।
चल समारोह नरसिंहपुरा के मुख्य मार्गो से होता हुआ भगवत नगर, राम टेकरी, महाराणा प्रताप बस स्टैंड, बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा, नेहरू बस स्टैंडए घंटा घर, नयापुरा रोड से पुन: राम जानकी मंदिर नरसिंहपुरा पहुंचा चल समारोह में पुरूष सफेद वस्त्र तो वहीं महिलाएं केशरियां एव चुनरी की साडी धारण कर चल समारोह की शोभा बढ़ा रही थी। युवा वर्ग डीजे पर झूम रहकर अपना उत्साह प्रकट कर रहे थे। चल समारोह का जगह.जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। समारोह में युवाओं द्वारा जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए हाथों में भगवा ध्वज लिए हुए कतारबद्ध होकर चल रहे थे। चल समारोह के अंत में राम जानकी मंदिर में भगवान श्री राम की महाआरती उतारी गई। तत्पश्चात महा प्रसादी का आयोजन किया गया। चल समारोह का बीपीएल चौराह पर भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा के द्वारा भी भव्य स्वागत किया गया।