14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर फिर घोषित हुईभाजयुमो की कार्यकारिणी

- पुरानी कार्यकारिणी में चार किए परिवर्तन, दो पद रखे रिक्त

3 min read
Google source verification
patrika

भारतीय जनता युवा मोर्चा



मंदसौर.
भारतीय जनता युवा मोर्चा(भाजयुमो) की जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की सूची फिर से घोषित हुई। बुधवार की शाम भाजपा कार्यालय में जिले के प्रभारी युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अश्विनी राय की उपस्थिति में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हितेश शुक्ला ने पत्रकार वार्ता में यह सूची घोषित की।पूर्व में जो सूची घोषित हुई थी इसमें केवल चार नाम परिवर्तन किए है। पहली सूची में महामंत्री पद पर महेंद्र ङ्क्षसह पावटी का नाम था। अब उन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि जीवन शर्माको जिला महामंत्री बनाया गया है। वे पहले उपाध्यक्ष थे। वहीं पहले की सूची में जिला महामंत्री में हेमंत बूलचंदानी का नाम था। अब उन्हें जगह नहीं दी गईहै। वहीं शामगढ़ मंडल अध्यक्ष पद पर नंदू कुमावत को मनोनित किया है। पहले की सूची में इस पद पर प्रहलाद ङ्क्षसह नियुक्त किए गए थे। पहले की सूची में उपाध्यक्ष राजकुमार पोरवाल का नाम था। अब उन्हें हटाकर कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। जबकि इनकी जगह उपाध्यक्ष पद पर सामंतसिंह शक्तावत को मनोनित किया है। जिला कार्यकारिणी में एक उपाध्यक्ष और एक महामंत्री का पद रिक्त रखा गया है। उल्लेखनीय हैकि करीब डेढ़ माह पहले भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शुक्ला ने जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की थी। इसको लेकर खासा बवाल मचा था। सूची घोषित होने के एक घंटे बाद ही भाजपा के जिलाध्यक्ष देवीलाल धाकड़ ने पूरी जिला कार्यकारिणी की सूची एवं मंडल अध्यक्षों की सूची पर स्थगन कर दिया था। तब यह कहा गया था कि शुक्ला ने भाजपा जिलाध्यक्ष से विचार विमर्श किए बगैर ही सूची घोषित की है। जिले के प्रभारी अश्विनी राय ने कहा कि जिला कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही जिले में प्रदेश युवा मोर्चा द्वारा तय किए गए कार्यक्रमों को तेजी से जिले में चलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि पहले जो सूची घोषित हुई थी।उसमें भाजपा जिला संगठन ने विचार विमर्श की और आवश्यकता बताकर मुझसे सूची रोकने की कहा था। अब सब की सहमति से सूची घोषित की है। जिला महामंत्री पद से हेमंत बुलचंदानी को हटाकर उन्हें मेरे दीनदयाल निबंध प्रतियोगिता तथा ग्राम पंचायत वार्डसमिति के गठन के लिए प्रभारी बनाया गया है। शीघ्र ही उन्हें जिले के सभी मंडल प्रभारियों का दायित्व भी दिया जाएगा।
यह है कार्यकारिणी
जिला उपाध्यक्ष- महेन्द्रसिंह पावटी गरोठ, दिनेश जाट मंदसौर, वीरम धनगर मंदसौर ग्रामीण, विठ्ठल गुप्ता सूठी, सामंतसिंह शक्तावत।
जिला महामंत्री - जीवन शर्मा गुजरबर्डिया।
जिला कोषाध्यक्ष - अरूण भटनागर कयामपुर, जिला सह कोषाध्यक्ष विमल धनोतिया गरोठ।
जिला मंत्री -चन्दू सोनी बालोदाा, राहुल तरवेचा मंदसौर, भगत पाटीदार मंदसौर ग्रामीण, विक्रमसिंह अंगारी सुवासरा, महेन्द्र गुर्जर भावता(धुन्धडका), दुर्गेश सिसौदिया शामगढ, प्रहलाद डगवार।
जिला कार्यालय मंत्री -मदन माली।
जिला सह कार्यालय मंत्री -नितिन कोठारी, मंदसौर,विष्णु अग्रवाल पिपलियामंडी, अंकुर व्यास मन्दसौर।
जिला मीडिया प्रभारी -मनीष नामदेव मंदसौर।
जिला सह मीडिया प्रभारी -निलेश शुक्ला बालागुढ़ा मल्हारगढ़, निरज जोशी मंदसौर।
जिला आईटी प्रभारी - आशीष गुप्ता मंदसौर।
जिला आईटी सह प्रभारी -नीलेश रावत मंदसौर, शशांक व्यास भानपुरा।
जिला सोशल मीडिया प्रभारी -संजय शर्मा डिगांव धुधंड़का।
जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी -विशाल धाकड़ मेलखेड़ा, आशीष श्रोत्रिय बोलिया गरोठ बनाए गए। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी समिति सदस्य एवं आमंत्रित सदस्यों के नाम भी घोषित किए।
जिले के मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों के नाम
मंदसौर उत्तर मंडल अध्यक्ष - महेन्द्र परिहार, मंदसौर उत्तर मंडल महामंत्री गणेश फगवार, मंदसौर दक्षिण मंडल अध्यक्ष नितिन ब्रिजवानी, मंदसौर दक्षिण मंडल महामंत्री अजय शर्मा, मंदसौर ग्रामीण अध्यक्ष नेपालसिंह सिसौदिया धारियाखेड़ी, मंदसौर ग्रामीण महमंत्री विष्णु कुमावत, जवासिया, दलौदा मंडल अध्यक्ष हेमन्त धनोतिया दलौदा, दलौदा मण्डल महामंत्री चन्द्रशेखर अटोलिया, धुंधड़का मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़ बड़वन, मल्हारगढ़ मंडल अध्यक्ष समरथ गेहलोद सूंठोद, मल्हारगढ़ मंडल महामंत्री महेश पाटीदार लुनाहेडा,
बूढ़ा मंडल अध्यक्ष पिन्टूसिंह, कयामपुर मंडल अध्यक्ष डॉ मुकेश डांगी, कयामपुर मंडल महामंत्री निशिकांत मोदी, सीतामउ मंडल अध्यक्ष दिलीपसिंह लोगनी, सीतामउ मण्डल महामंत्री गोविन्द पेंटर, सुवासरा मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण राठौर फौजी, सुवासरा मंडल महामंत्री प्रहलाद सिंह, शामगढ़ मंडल अध्यक्ष नंदू कुमावत, मेलखेड़ा अध्यक्ष ईश्वरसिंह नलखेड़ा, गरोठ अध्यक्ष विनोद ग्वाला, गरोठ महामंत्री दीपक मांदलिया, भानपुरा अध्यक्ष अजय गौड़ के नाम घोषित किए।