
पहले दिन मंदसौर. नीमच केसरी के लिए खिलाडियो ने लगाया दांव
मंदसौर.
करीब १५ सालों बाद नगर पालिका के कार्तिक मेले में कुश्ती स्पर्धा का आयोजन हुआ। नपा द्वारा पशुपतिनाथ के 57 वे मेले में दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के प्रथम दिन शुक्रवार को मंदसौर-नीमच केसरी कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इसमें बडी संख्या में पहलवानों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्यामलाल जोकचंद्र, गौशाला अध्यक्ष अनिल संचेती, समरथ गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय मुरडिया, राजेंद्र सेठिया, शेहजाद पटेल ने किया। इस दौरान नपाध्यक्ष हनीफ शेख, उपाध्यक्ष सुनील जैन सहित अन्य कई मौजूद थे। कुश्ती स्पर्धा के दौरान दंगल में शामिल होकर पहलावानों ने दाव लगाए। कुश्ती स्पर्धा का समापन शनिवार को होगा।
साहु के गीतों को सुनने देररात तक जमा रहे लोग
पशुपतिनाथ मेले के सांस्कृतिक रंगमंच पर रात में पाश्र्वगायिका रोजलिन साहु के गीतों को सुनने के लिए दर्शक देररात तक यहां जमा रहे। देररात तक गीतों की प्रस्तुतियां साहु ने दी। साहु ने पंजाबी गीत माही वे मोहबता सचा वे । गीत की प्रसतुती से अपने गीत संगीत की शुरूआत की। उनके साथ डांस गुप के 6 कलाकारों ने भी नृत्य किया। साहु ने मोरनी बाग में नाचे, आधी रात मा। गीत की प्रस्तुती से भी खुब दाद बटोरी। इसके बाद मेरे रश्के कमर गीत की प्रस्तुती दी। तो वहीं दमादम मस्त कलंदर से लेकर अन्य गीतों की प्रस्तुतियां दी। अभिषेक नरेंद्र गंधर्व नवीन दहिया ने भी गीत प्रस्तुत किए। संचालन चंद्रशेखर नागदा ने किया।
Published on:
30 Nov 2019 11:53 am
बड़ी खबरें
View Allमंदसौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
