4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दान पेटियों से निकले 7.5 लाख रुपए

भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर की दानपेटियां मंगलवार को खोली गई। दानपेटियों से करीब 7 लाख 50 हजार 200 रुपए की राशि प्राप्त हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Gwalior Online

Sep 09, 2015

Pashupatinth Temple

Pashupatinth Temple

मंदसौर। भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर की दानपेटियां मंगलवार को खोली गई। दानपेटियों से करीब 7 लाख 50 हजार 200 रुपए की राशि प्राप्त हुई।

मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार मंगलवार को दानपेटी से 1000 रुपए के 26 नोट, 500 रुपए के 136 नोट, 100 रुपए के 2200 नोट, 50 रुपए के 2064 नोट, 20 रुपए के 2400 नोट, 10 रुपए के 28 हजार 200 नोट, 5 रुपए के 600 नोट प्राप्त हुए है। वहीं 30 ग्राम चांदी के आयटम भी दानपेटी से निकले है। इसके अलावा विदेशी मुद्रा भी प्राप्त हुई है। इसमें येहान देश का 5 का नोट, हांगकांग देश का 20 डॉलर, नेपाल का 50 व 5 का नोट, यूनाईटेड अरब अमीरात का 1 सिक्का प्राप्त हुआ है। दानराशि गणना में कोषालय अधिकारी पद्मकुमार प्रजापति, मंदिर प्रशासक रुपनारायण जोशी, अनिल भट्ट, राजवीर, ओपी शर्मा, घनश्याम भावसार, दिनेश परमार सहित सैंट्रल बैंक के कर्मचारी उपस्थित थे। जोशी ने बताया कि अब मंदिर की दानपेटियों व अन्य स्त्रोतों से प्राप्त राशि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में ही जमा की जाएगी।