18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदसौर

video शुभ मुर्हूत में हुआ होलिका दहन, विभिन्न रंगों में रगेंगे चेहरें

शुभ मुर्हूत में हुआ होलिका दहन, विभिन्न रंगों में रगेंगे चेहरें

Google source verification


मंदसौर.
शहर सहित जिले में होलिका दहन मंगलवार को शुभ मुहूर्त में हुआ। हालांकि इस बार कई जगहों पर सोमवर की रात तो मंगलवार की सुबह भी होलिका दहन किया गया। गोवर्धन नाथ मंदिर से लेकर जीवागंज क्षेत्र व गणपति चौक में सुबह के सम होलिका दहन किया गया। तो वहीं रात को शुभ मुर्हूत में जिलेभर में ११०० से अधिक स्थानों पर होली दहन किया गया। होली दहन के साथ ही हर और रंग पर्व की मस्ती छाई। बुधवार को धुलेंडी मनाई जाएगी। इस बार रंग पर्व को लेकर आम लोगों में अपार उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। हर और होली व रंगों की मस्ती में सराबोर होने को लेकर तैयारियों का दौर चल रहा है। बाजारों में रंगों से लेकर गुलाल और पिचकारियों की खरीददारी भी खूब हुई। महंगाई के बाद भी पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। इस बार धुलेंडी पर रंगारंग गेर भी निकलेंगी। ऐसे में बुधवार को रंगों की मस्ती हर और छाएगी। भक्त भगवान पशुपतिनाथ मंदिर भी पहुचेंगे और भगवान के साथ रंगों की होली खेलेंगे। होलिका दहन के पहले उसकी पूजा-अर्चना की गई और परंपरा के साथ दहन किया गया। अब धुलेंडी के साथ रंगपचंमी और तेरस तक जिले में रंगों की मस्सी तक चलेगी। युवाओं में रंग पर्व को लेकर अधिक उत्साह है।ा शहर में सबसे पहले गोवर्धननाथ क्षेत्र में होलिका दहन हुआ। वहीं देव होली के बाद आम लोगों ने होली खेलना शुरु किया। होलिका दहन के बाद रंगों का दौर शुरु हुआ।


पुलिस के पहरें के बीच ११०० से अधिक जगहों पर जिले में हुआ होली दहन
होली पर्व को लेकर पुलिस का सख्त पहरा शहर के साथ पूरे जिले में लगाया गया। होलिका दहन वाले सभी स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई। मंगलवार की रात को शहर में २५० से अधिक तो जिले में ११०० से अधिक स्थानों पर होलिका दहन का कार्यक्रम हुआ। इसके पहले शाम से होली की पूजा करने के लिए महिलाएं पहुंची। अब शीतला सप्तमी तक विभिन्न आयोजनों का दौर चलता रहेगा। पुलिस के साए में होलिका दहन का का कार्यक्रम हुआ। इसी के साथ रंगों की मस्ती का दौर भी शुरु हो गया। रात को होलिका दहन के समय कई लोग परंपराओं के साथ होली तापने पहुंचे और होली की परिक्रमा भी की।


आज मनाई जाएगी धुलेंडी, उड़ेगा रंग-गुलाल
शहरवासी रंगों के इस पर्व को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी कर रहे है और इस बार रंगों का पर्व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। शहर सहित जिले में होलिका दहन के बाद आज धुलेंडी पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान रंगों की मस्ती में हर कोई सराबोर होगा। और रंग-गुलाल खूब उड़ेंगे। लोग एक-दूसरे को घर पहुंचकर रंग लगाकर रंगों का महापर्व मनाएंगे। शहर के साथ ही जिले में धुलेंडी पर्व उत्साह के साथ इस बार मनाया जाएगा। धुलेंडी को लेकर शहर के साथ पूरे जिलेभर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगाया गया है जो हर गतिविधि पर निगाह रखेगी। प्रशासन ने भी होली-धुलेंडी को लेकर खास इंतजाम किए है और हर गतिविधि भी नजर रखी जाएगी।