16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्द हवाओं के बीच दूसरे दिन भी दिनभर छाया रहा घना कोहरा, लुढक़ा तापमान

सर्द हवाओं के बीच दूसरे दिन भी दिनभर छाया रहा घना कोहरा, लुढक़ा तापमान

2 min read
Google source verification
लखीमपुर, लखनऊ में भीषण ठंड के बीच 3 दिन बारिश के आसार, IMD ने  जारी किया Alert

लखीमपुर, लखनऊ में भीषण ठंड के बीच 3 दिन बारिश के आसार, IMD ने जारी किया Alert

मंदसौर.
शहर सहित जिले में लगातार दूसरे दिन कोल्ड डे के रुप में बीता। बर्फीली हवाओं के चलते पूरा जिला कंपकपाया। घने कोहरे का असर दिनभर रहा। दो दिनों से कोहरा छाया हुआ और धूप के दीदार भी नहीं हो रहे। हवाओं व कोहरे के बीच आसमान पर छाए बादलों के कारण तापमान भी कम हो रहा है। इससे ठिठुरन बढ़ रही है। आम लोग शीतलहर के इस प्रकोप से बचने के लिए खुद को गर्म कपड़ों में लिपटें हुए तो अलाव का सहारा लेते हुए देखे जा रहे है। साल की शुरुआत के दो दिनों में कड़ाके की इस ठंड ने आम लोगों की दिनचर्या में बदलाव कर दिया है। धूप नहीं खिलने के कारण ठंड का असर इतना बढ़ा कि सुबह व शाम को बाजार में सन्नाटा नजर आ रहा है तो वहीं खाद्य सामग्री में भी गर्म पदार्थों की मांग बढ़ रही है। वहीं हर कोई दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटें हुए नजर आ रहा है।
साल के दूसरे दिन भी छाया रहा कोहरा
1 जनवरी के बाद दूसरे दिन मंगलवार को भी दिनभर कोहरा रहा और कड़ाके की ठंड रही। 29 दिसंबर को एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से ऐसा हो रहा है। हालांकि इसके बीच जिले में बारिश के आसार नहीं है। वहीं किसान भी लगातार कोहरे व आसमान पर बादलों के होने के कारण फसलों को लेकर चिंता में है। मंलगवार को भी सुबह से बादलों के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के चलते सुबह के समय विजीवलिटी 50 से 200 मीटर तक रह गई। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। मौसम जानकारो के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है इसके असर से 4 जनवरी तक मौसम बदला हुआ रहेगा। बादल छटने के बाद ठंड का असर फिर बढ़ जाएगा।
8 किमी घंटे की रफ्तार से चल रही हवा, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री
ठंडी हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। वर्तमान में 8 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है तो वहीं न्यूनतम तापमान भी मंगलवार को 13 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा। रात का तापमान 10 डिग्री के नीचे दो दिनों से रह रहा है। मौसम के इस बदलाव वाले क्रम में तापमान के कम ज्यादा होने का क्रम लगातार चल रहा है। वहीं कोहरे व हवाओं के साथ ठंड के सितम के बीच हर कोई जलते हुए अलाव व गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आ रहा है और इसी से ठंड से राहत पाने की कोशिश में लगा हुआ है। मौसम के जानकारों की माने तो आज मौसम कुछ हद तक साफ हो सकता है और धूप भी नजर आ सकती है, लेकिन जिले में फिलहाल बारिश के आसार नहीं है।