1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री शहर को देंगे अधूरे ओवरब्रिज की सौगात

मुख्यमंत्री शहर को देंगे अधूरे ओवरब्रिज की सौगात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंदसौर

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 1 Aug 2018, 2:59 PM IST

patrika

मुख्यमंत्री शहर को देंगे अधूरे ओवरब्रिज की सौगात

मंदसौर.
पिछले तीन सालों से बन रहे सीतामऊ फाटक पर टी- आकार के ओवरब्रिज का निर्माण में सीतामऊ रोड की और टी का काम भले ही रेलवे के कारण अधूरा है, लेकिन रतलाम-मंदसौर की और ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। इसका लोकार्पण सीएम शिवराजसिंह चौहान ५ अगस्त को शहर में यात्रा के दौरान करेंगे। इसके बाद ओवरब्रिज से ट्रैफिक रतलाम- मंदसौर की और शुरु कर दिया जाएगा। अभी ब्रिज के नीचे के रोड से तो ट्रैफिक शुरु कर दिया हैं। सीएम इस अधूरे ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे। रेलवे ने अपने हिस्से के ६० मीटर क्षेत्र में अब तक काम शुरु नहीं किया है और इस टी-आकार के ब्रिज में यहीं सबसे बड़ा रोड़ा बना हुआ हैं। इस क्षेत्र में हजारों वाहनों से लाखों लोगों की आवाजाही हर दिन रहती है, जो अभी वैकल्पिक मार्ग से आ-जा रहे हैं।


जनआशीर्वाद यात्रा लेकर आ रहे मुख्यमंत्री चुनावी वर्ष मेंं शहर को ब्रिज के नाम पर५० करोड़ से अधिक की सौगात तो देगें, लेकिन यह इस ब्रिज में अधूरा पड़ा टी वाला हिस्सा इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों की सुविधा में अडग़ा लगाए बैठा है। ३८ करोड़ के इस टी-आकार के ब्रिज का सीएम लोकार्पण करेंगे तो १३ करोड की लागत से शिवना पर छोटी पुलिया के यहां बनने वाली बड़ी पुलिया का भूमिपूजन भी करेंगे। ओवरब्रिज का पिछले करीब तीन सालों से निर्माण का काम चल रहा है। और सीतामऊ फाटक को बंद किए डेढ़ साल से अधिक समय बीत गया। अब जब ब्रिज बनकर तैयार हो गया है तो भी इस पर सिर्फ रतलाम-मंदसौर की और ट्रैफिक शुरु हो पाएगा। सीतामऊ व इस और से अन्य तहसीलों में आवाजाही करने वाले लोगों के नसीब में रेलवे की लेटलतीफी के कारण अब भी सिर्फ इंतजार ही हैं। जिले के लाखों लोगों से जुड़ी इस सौगात को पूरा होने में रेलवे अडग़ा लगाए बैठा है और अपने हिस्से के ६० मीटर हिस्से पर काम पूरा नहीं कर रहा हैं, बावजूद रेलवे पर किसी का जोर नहीं चल रहा हैं और इस काम को कोई पूरा नहीं करवा पा रहा हैं।


छोटी पुलिया पर १३ करोड़ में बनेगा नया ब्रिज
शिवना नदी पर बड़ी पुलिया के समीप स्थित छोटी पुलिया पर करीब १३ करोड़ की लागत से नया ब्रिज बनना है। जो बड़ी पुलिया के समकक्ष बनकर तैयार होगा। यानी शिवना पर पास-पास में स्थित दोनो पुलिया की ऊंचाई एक सी होगी। इस काम का मुख्यमंत्री भूमिपूजन करेगें। सेतु विभाग द्वारा यह पुलिया बनाई जाएगी। करीब २४४ मीटर व ८ मीटर चोड़ी इस पुलिया के लिए टैंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। और गुजरात की कंपनी को काम मिला है। अब भूमिपूजन के बाद आगे की प्रक्रिया के बाद इसका काम शुरु होगा। वर्तमान में छोटी पुलिया पर पानी आने के कारण छोटी पुलिया से रास्ता बंद हो जाता है तो यह पुलिया वर्षों पुरानी भी हो चुकी है। इस पर से हर दिन १० हजार से ज्यादा वाहनों की आवाजाही के साथ अनेक यात्री बसों व यात्री वाहनों के आने-जाने का दौर लगा रहता है। यहां बड़ी पुलिया बनने लाखों लोगों की समस्या का समाधान होगा और शहर सहित जिले की इस मार्ग से लगने वाले तहसीलों के लाखों लोगों को भी लाभ मिलेगा।
-----------------------