25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रभुजी की रथयात्रा व तपस्वियों का वरघोडा निकाला

प्रभुजी की रथयात्रा व तपस्वियों का वरघोडा निकाला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंदसौर

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 17 Sep 2018, 4:04 PM IST

patrika

प्रभुजी की रथयात्रा व तपस्वियों का वरघोडा निकाला

मंदसौर.
33 उपवास महामृत्युंजय तप पूर्ण करने पर शहर की मानकुंवर हिंगड का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस नई आबादी आराधना भवन से प्रारंभ हुआ व नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ सहस्त्रफणा पाश्र्वनाथ मंदिर पहुंचा। पूरे रास्ते भर तपस्वी को अक्षत से बधाया गया व बहुमान किया गया। मंदिर स्थित उपाश्रय में साध्वी भगवंतों के मंगल प्रवचन हुए इसमें महामृत्युंजय तप के बारे मेंं बताया गया। तपस्वी बहन का आचार्य विजयसुरेंद्रसूरीश्वर स्मारक ज्ञान मंदिर ट्रस्ट आराधना भवन, श्री संघ नवरत्न परिवार, जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ व विभिन्न संस्थाओं द्वारा बहुमान किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष महेंद्र चौरडिय़ा, संघ अध्यक्ष बाबूलाल जैन, दिलीप रांका, महेश जैन, अनिल धींग, विजय बंबोरिया, सुनील दख, सुरेश चौरडिय़ा, संजय जैन शामिल थे।

तपस्वियों की अनुमोदनार्थ निकला चल समारोह
आचार्य जिनचंद्रसागर सूरिश्वर मसा, आचार्य हेमचंद्रसागर सूरिश्वर मसा की प्रेरणा से एवं गणिवर्य प्रसन्नसागर मसा, साध्वी अर्हमव्रता मसा की निश्रा में पर्यूषण महापर्व में कई तप तपस्याएं करने वाले तपस्वियों की तप की अनुमोदनार्थ रविवार को प्रभुजी की रथयात्रा व तपस्वियों का वरघोडा निकाया गया। तलेरा विहार स्थित चिद् आराधना भवन से प्रभु आदिनाथ की रथयात्रा व तपस्वियों का वरघोडा निकला गया। गणिवर्य प्रसन्नसागर मसा, पावनचंद्रसागर मसा, परमचंद्रसागर मसा, साध्वी अर्हमव्रता मसा की निश्रा में जैन पोरवाल श्वेताम्बर समाज का चल समारोह निकाला गया। बैंड बाजे व ढोल के साथ निकले इस चल समारोह में बडी संख्या में जैन पोरवाल समाजजन शामिल हुए। यह चल समारोह तलेरा विहार से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गो से निकला। जिसका समापन चिद्पुण्य आराधना भवन पहुंचकर हुआ। यहां सभी तपस्वियों का जैन पोरवाल श्वेताम्बर श्रीसंघ व चातुर्मास समिति के द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया।


इन्होंने की तपस्याएं
पर्यूषण महापर्व के दौरान 8 दिवस तक उठायी तप व उससे अधिक कई श्रावक- श्राविकाओं ने तपस्याएं की है। इनमें प्रियांशी जैन, अंशुल जैन, शिवानी पोखाल, रूपल मानावत, अर्पिता जैन भागवगढ़ वाला, मधुबाला सकलेचा शमिल है। इन तपस्वियों को बग्गी में बिठाकर पोरवाल जैन श्वेताम्बर समाज ने उनका चल समारोह निकालकर उनके तप की अनुमोदना की। चल समारोह व बहुमान कार्यक्रम में स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी स्व. सोहनबाई शांतिलाल पोरवाल, पंकज जैन, पोरवाल श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश जैन, युवा सोश्यल गु्रप अध्यक्ष मुकेश जैन, दिलीप जैन, योगेश पटेल, नेमकुमार जैन, पीयूष पानवाला, नितिन जैन, संजय पोरवाल, विनोद जैन सहित कई लोग उपस्थित थे।