
30 मिनट तक चला युद्ध, रामसेना के हरिश ने रावण की नाक पर मुक्का मार किया वध
मंदसौर.
दशहरा पर्व को लेकर धमनार गांव में सुबह ग्रामीणों द्वारा साफ सफाई की गई एवं अपने अपने घर के सामने रंगोली बनाई गई। दोपहर में गांव के सभी देवी देवताओं की नो दिन तक पूजा-अर्चना की गई और वाड़ी उठाई गई। निशान यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यहां पर अतिथियों का स्वागत सत्कार हुआ और राम और रावण की सेना के बीच मे सवैया द्वारा वाकयुद्ध आरंभ हुआ। इसके बाद रावण की प्रतिमा पर चढ़ाई करने पहुंचे। यहां राम और रावण की सेना के बीच में जलते हुए टोबलो से युद्ध आरम्भ हुआ। इसके बाद रावण पर चढ़ाई की गई। लगभग 30 मिनट हुए युद्ध में बड़ी जदोजहद के बाद रामसेना के रावण पर गांव के हरिश मेहता ने चढ़ाई कर नाक पर मुक्का मारकर विजय प्राप्त की। इसके बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर जीत की बधाई दी, फिर बाद में भगवान राम का विजय रथ श्रीराम के जयकारों की गंूज के साथ गांव के प्रमुख मार्गों से होता हुआ निकला। यहां पर जगह- जगह प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना की गई। देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। इस मौके पर काफी संख्या में भिड़ उपस्थित थी। सफाई प्रतियोगिता के तहत रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शिवनारायण जोशी, द्वितीय स्थान पर कमलेश पटेल, तृतीय स्थान पर राधेश्याम धाकड़ रहे।
जमाई राजा का हुआ पूजन
नामदेव समाज एवं क्षेत्र के लोग शनिवार की सुबह १० बजे शहर के खानपुरा स्थित बड़ा मंदिर से प्रतिमा स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने सिद्धपुरूष रावण की प्रतिमा के दाहिने पैर में लच्छा बांधकर क्षेत्र की खुशहाली, समाज सहित शहर के लोगों को बीमारियों से दूर रखने एवं प्राकृतिक प्रकोप से बचाने की प्रार्थना की। शाम को मंदिर से अखाड़ों के साथ राम-रथ निकला, जो रावण प्रतिमा स्थल पर पहुंचा। यहां रावण की पक्की बनी प्रतिमा का संाकेतिक वध किया गया। इससे पहले जोरदार आतिशबाजी की गई। बाद में विजयी जुलूस ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। इस अवसर पर अशोक बघेरवाल, राजेश मेड़तवाल, दीपक बड़सोलिया सहित कई लोग उपस्थित थे।
Published on:
20 Oct 2018 03:35 pm
बड़ी खबरें
View Allमंदसौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
