11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Video # शोकसभा में कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने क्या कहा- पढि़ए खबर…

Video # शोकसभा में कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने क्या कहा- पढि़ए खबर...

3 min read
Google source verification
patrika

शोकसभा में कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने क्या कहा- पढि़ए खबर...

मंदसौर.
नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार के अंतिम संस्कार के दौरान मुक्तिधाम पर आयोजित शोकसभा में कांग्रेस- भाजपा नेताओं ने बंधवार को श्रद्धांजली दी। यहां आचार्य रामानुज ने उपस्थितजनों को ऊं शांतिपाठ कराया। उन्होंने कहा कि बंधवार ने लोगो के दिलों में राज किया। बंधवार जनता के हितों के लिये सजग रहने वाले जनप्रतिनिधि थे। जो लोग राजनीतिक क्षैत्र में काम करना चाहते है वे प्रहलाद बंधवार से अवश्य से अवश्य ही प्ररेण ले। वे जनता की नब्ज को पहचाने वाले जनप्रतिनिधि थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा ने कहा कि प्रहलाद बंधवार हमारे बीच में नहीं रहें। परिस्थितियों ने उन्हें हमसे छिना है, ऐसे में शहर के उपर कलंक लगा है। प्रशासन- पुलिस तो अपना काम करेंगे ही लेकिन मंदसौर शहर के लोग इस बात पर भी जरुर चिंतन करें कि क्यों ऐसी परिस्थितियां बनी कि ऐसा होनवार, प्रतिभावान राजनेता जिसमें शहर बहुत सारी संभावनाएं देखता था। जिसमें समर्पण का भाव था। जो पद पर था तो भी और पद नहीं था तो भी लोगों के दु:ख- सुख में काम आता था। इस शहर को अपने कलंक को खुद धोना पड़ेगा। मैं अपनी ओर से एवं समुचित कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री कमलनाथ की ओर से श्रद्धांजली देता है। परमात्मा उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को यह दु:ख सहने की क्षमता दें। विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने कहा कि संजीत नाका फाटक पर बनने वाले ओवरब्रिज का नामकरण प्रहलाद बंधवार के नाम से होगा और नगर में प्रतिमा भी लगाई जाएगी।


विश्राम स्थल से शामिल हुए शिवराज
नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की अंतिम यात्रा में करीब ढाई घंटे तक शहर में भ्रमण करने के बाद जब मुक्तिधाम क्षेत्र में पहुंची तो यहां विश्राम स्थल से शिवराज भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। यहां से वह मुक्तिधाम तक साथ चले। शिवराज के अलावा बंधवार को अंतिम विदा देने कई बड़े नेताओं के साथ ही हजारों की संख्या में शहरवासी भी शामिल हुए। शोकसभा में पूर्व गृहमंत्री कैलाश चावला, पूर्व ऊर्जा मंत्री पारस जैन, सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्व मंत्री जगदीश देवड़ा, बंशीलाल गुर्जर, गरोठ विधायक देवीलाल धाकड़, जावरा विधायक राजेंद्र पांडे, मनासा विधायक माधव मारु, सुवासरा विधायक हरदीपसिंह डंग, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रातडिय़ा सहित कई नेता उपस्थित थे।

मंदसौर नपाध्यक्ष बंधवार की हत्या के मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि मैं इस मामले में कोई राजनीति नहीं करना चाहता। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जो कहा कि यह भाजपा का अंदरुनी मामला है, वह गलत है। हत्या किसी दल से जुड़ी नहीं होती। हत्या का दोषी- दोषी होता है। एक जननेता की हत्या हुई है। इसके षड्यंत्र के पीछे कौन है, यह पता लगना चाहिए। इसलिए उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहा हूं। सत्ता नहीं है। इसलिए उनके बारे में कुछ नहीं कहना, लेकिन उन्होंने यह पार्टी का अंदरुनी मामला बताकर गलत किया है। मेरे पास जनता का विश्वास और भरोसा है और इसी के बल पर मैं जनता के लिए संघर्ष करुंगा। संघर्ष का माद्दा मुझमें है। बंधवार के हत्यारों को जल्द और कड़ी सजा मिले। यह हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि मंदसौर ने एक ऐसा जननेता खोया है जो सबके दिलों में राज करता था। हर शहरवासी उन्हें प्यार करता था। चाय की दुकान गुमटी चौपाल और गरीब वर्ग के लिए खड़ा होने वाले जनसेवी और लोकप्रिय नेता की हत्या हुई है। वह दूसरी बार नपाध्यक्ष बने थे। आज उन्हें श्रंद्धाजलि देने पूरा शहर यहां मौजूद है। यह एक अपूर्णनीय क्षति है। इसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। बड़े गौर से सुन रहा था जमाना तुम ही सो गए दास्तां कहते कहते। हम संकल्प लेते है। हत्यारे सजा पाए। कड़ा दंड उन्हें मिलें। कोई कसर नहीं छोडेंंगे। यह साधारण घटना नहीं। सरकार सबकी होती है, इसको ऐसा रंग नहीं देना चाहिए। हत्या- हत्या होती है। ऐसी सजा मिले की फिर सरेआम किसी और की हत्या नहंी हो। उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। अन्याय हो तो संघर्ष करने का माद्दा है। जब तक सांस रहेगी। जनता के लिए संघर्ष करुंगा।