3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तैयार होकर आए बदमाशों ने दुल्हन की मां का रूपयों से भरा बैग किया चोरी

तैयार होकर आए बदमाशों ने दुल्हन की मां का रूपयों से भरा बैग किया चोरी

less than 1 minute read
Google source verification
mandsaur news

mandsaur news

मंदसौर.
दलौदा के मधुर मिलन गार्डन में जैन परिवार के विवाह समारोह मांगलिक कार्यक्रम के दौरान दोपहर 2 बजे बदमाशों द्वारा रिसोर्ट के अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह पहला मामला नहीं है कि रिसोर्ट में वारदात हुई है। पहले भी दलौदा में शादी समारोह में चोरी की वारदात हो चुकी है। पुलिस द्वारा आज तक रिसोर्ट चोरों को पकडऩे में अपनी सफलता अर्जित नहीं कर पाई है।
दलौदा नगर में मधुर मिलन रिसोर्ट में भी बच्चा गैंग ने ही वारदात को अंजाम देना बताया जा रहा है। एक बच्चे एवं एक बड़े बदमाश द्वारा शादी समारोह में पहले रैकी गई और फिर वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। मधुर मिलन गार्डन में अनिल जैन के सुपुत्र के विवाह समारोह में दुल्हन पक्ष की बारात द्वितीय मंजिल पर रुकी हुई थी पुष्पा लुनावत निवासी अकलेरा राजस्थान अपनी बेटी की बारात लेकर आए थे और दिन में ही कार्यक्रम चल रहे। उसी दौरान पुष्पा लुनावत का बेग उसके कमरे में से गायब हो गया। फिर देखा तो पता चला कि बेग एक बच्चा लेकर भाग गया। बेग के अंदर 25000 नगदी ओर 35000 से 40000 हजार तक की ज्वेलरी थी। पुलिस ने जांच शुरु की पूर्व में भी दलौदा नगर के बालाजी रिसोर्ट एवम मधुर मिलन गार्डन में भी चोरों द्वारा वारदात को अंजाम दिया था लेकिऩ आज तक चोर पुलिस के हाथ नहीं लगे।

Story Loader