मंदसौर.
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सीतामऊ में सभा में आम लोगों को लेकर आ रही दो बसें गुरुवार को हादसें का शिकार हुई। पहली बस शिवना नदी की बिना रैङ्क्षलग की क्षतिग्रस्त पुलिया पर अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। यह पुलिया वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा और नवकरणी मंत्री हरदीपसिं डंग की विधानसभा को जोड़ती है जो वर्षों से कायाकल्प की बाट जोह रही है और यहां हादसें आए दिन होते है। वहीं दूसरी घटना भानपुरा क्षेत्र से महिलाओं को लेकर आ रही बस की हुई। रफ्तार में आ रही बस सडक़ से नीचे उतर गई। इसके बाद हडंकप मच गया। हालांकि गनीमन रही की दोनों बसों में बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाए कि लोगों को इस तरह जबरदस्ती बसों में भरकर सीएम की सभा में लाया जा रहा है। इसी मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ट्वीट कर सवाल खड़े किए है।
पुलिया बन रही हादसों का पर्याय
बिल्लौद.
जिले की दो विधानसभा को जोडऩे वाले मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया आम लोगों के लिए हादसों का सबब बनी हुई है। गुरुवार को सीतामऊ मेंं होने वाली मुख्यमंत्री की सभा के लिए लोगों को बस से सभास्थल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बिना रैलिंग की इस क्षतिग्रस्त पुलिया के यहां हादसा हुआ और बस नदी में गिर गई। गनीमत रही कि अंदर बैठे लोगों को ज्यादा चोटे नहीं आई। घटना के समय १५ से २० लोग इसमें सवार थे। घायलों को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। यहां पर कांग्रेस नेता परशुराम सिसौदिया भी घायलों से मिलने पहुंचे। उन्होंने भी आरोप लगाया कि सीएम की सभा के लिए लोगों को ले जा रहे थे और क्षतिग्रस्त पुलिया पर हादसा हुआ। दोनों विधानसभा के विधायक प्रदेश सरकार में मंत्री है लेकिन इस पुलिया को नहीं बनवा पा रहे है। इस पुलिया से हर दिन गुजरने वाले यात्री वाहन व दुपहिया चारपहिया वाहन हादसों के साए में ही आवाजाही करते है।
सीतामऊ में मुख्यमंत्री की सभा में जा रही सांवरिया बस जो की मल्हारगढ़ तहसील के चिलोद पिपल्या से कार्यकर्ताओ को लेकर जनसभा को सुनने जा रहे थी। तभी बिल्लौद शिवना नदी के छोर पर मेडिकल किट वितरण को लेकर चेक पोस्ट बनाया गया था। जब मेडिकल किट लेते समय बस को साइड में लगाया जा रहा था तब यह हादसा हुआ। जैसे ही घाटी पर उतार रहता है और बस साइड लगाने के दौरान अगला टायर नदी में उतर गया गनीमत रही की बस में 15 से 20 सवारी ही मौजूद थी। इसमें ५ लोग घायल हुए। इंदरमल रैदास मोहनलाल, कारुलाल रामनिवास पाटीदार, बगदीराम शांतिलाल पाटीदार, सत्यनारायण रामगोपाल पाटीदार, गोविंदराम सूरत रामजी पाटीदार सभी निवासी चिलोदपिपल्या है। यह घायल हुए।
लोक निर्माण विभाग की लापरवाही बन रही हादसों की वजह
एक वर्ष पूर्व ही बिल्लौद से कचनारा व्हाया नाहरगढ़ होकर टू लाइन सडक़ का निर्माण हुआ था, लेकीन न तो जिम्मेदार ने इस पुलिया की मरम्मत की गई और नही इसके छोर पर संकेतक चिन्ह लगाए गए। पुलिया पर जगह जगह गड्ढें भी हो रहे तो लोहे के सलिए निकल रहे है, लेकिन जवाबदार ने इस और कोई ध्यान नही दिया गया और न ही विभाग के इंजनीयर ने इसको देखा है। हादसों के बाद भी इस क्षतिग्रस्त पुलिया पर विभाग ने ध्यान नहीं दिया है।
वैकल्पिक बनकर रही गई व्यवस्था
पिछली बरसात में मुरम डालकर वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी जो आज तक भी वैकल्पिक ही बनकर रह गई। इस पुलिया पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके है, लेकिन प्रसाशन ने आज तक इस पुलिया की सुध नहीं ली और ना ही इसके गड्ढें भरवाए है।
……………….
सीएम की सभा में महिलाओं को लेकर जा रही थी बस, पलटी खाने से बच
भानपुरा.
सीतामऊ मुख्यमंत्री की सभा में महिलाओं को लेकर जा रही यात्री बस रास्तें में अनियंत्रित हो गई और सडक़ से नीचे उतर गई। इस दौरान बस पलटी खाने से बच गई। गनीमत रही की बड़ा हादसा टल गया। भानपुरा तहसील क्षेत्र के ग्राम कुंतलखेडी के पास यह घटना हुई। गनीमत रही की बस पलटी खाती खाती बची। दुर्घटना में कुछ महिला को आई चोट। महिला बाल विकास परियोजना भानपुरा क्षेत्र के भैसोंदा से महिलओं को लेकर बस रवाना हुई थी। हादसें के बाद रास्ते में से ही महिलाएं वापस लौट गई। मजदूरी का काम छोडक़र महिलाएं सीएम की सभा के लिए बस से जा रही थी।