3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉ कॉलेज का मुख्य दरवाजा बंद कर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

लॉ कॉलेज का मुख्य दरवाजा बंद कर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन- विभिन्न समस्याओं को लेकर आक्रोशित थे विद्यार्थी

2 min read
Google source verification
patrika

लॉ कॉलेज का मुख्य दरवाजा बंद कर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

मंदसौर.
शहर के जवाहर लाल नेहरू लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने सोमवार को कॉलेज का मुख्य दरवाजा बंद कर प्रदर्शन किया। विद्यार्थी कॉलेज की फीस वृद्धि सहित अन्य समस्याओं को लेकर आक्रोशित थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्के कार्यकर्ताओं के साथ विद्यार्थियों ने मुख्य दरवाजे के सामने धरना देकर नारेबाजी भी की।सुबह साढ़े ग्यारह बजे शुरु हुआ प्रदर्शन दोपहर साढ़े बारह बजे कॉलेज ट्रस्टी विद्या पुखराज दशोरा को ज्ञापन देने के बाद समाप्त हुआ। परिषद् कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि विगत कुछ माह से कॉलेज प्राचार्यमनमानी कर रहे है। स्टाफ की कमी भी है। कॉलेज में नियमित कक्षाएं भी नहीं लग रही है। दो सालों से कॉलेज में सुविधाघर नहीं है। विद्यालय के फीस प्रारूप में तीन हजार से लेकर आठ हजार तक की वृद्धि कर दी गईहै। लॉ कॉलेज प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाईकी जाए। प्रदर्शन करने वालों में बंटी चौहान, शुभम जैन, पवन शर्मा, श्रुति वैष्णव, पूर्णिमा भाटी सहित कई विद्यार्थीमौजूद थे।

Story Loader