कार्यकर्ताओं पुतलों को लेकर गांधी चौराहे पर दौड़े। पुतले को लेकर पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच छिना-झपटी भी हुई। मौके पर फायर बिग्रेड ने पानी की बौछार कर जले हुए पुतले को बुझाया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। वहीं सरकार की कु-नीतियों के खिलाफ भी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सोमिल नाहटा, साजिद मेव, परशुराम सिसौदिया, राघवेन्द्रसिंह तोमर, शशिकांत गर्ग, किशोर गोयल, विनोद शर्मा संदीप सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।