14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुबई में समुद्र पर बसेगा शहर, 32 लाख करोड़ होंगे खर्च

इस प्रोजेक्ट को 32 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से पूरा किया जाएगा। यह राशि सऊदी सरकार, वहां का सॉवरेन वेल्थ फंड और इंटरनेशनल इन्वेस्टर्स लगाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 26 Oct 2017, 10:23 AM IST

Dubai

नई दिल्ली। तेल बेचकर दुनिया के रईस देशों में शामिल होने वाला सउदी अरब के प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने रेड सी कोस्ट पर एक नया शहर बनाने का एलान किया है। इस सिटी प्रोजेक्ट का नाम नया मुस्तकबिल, नया भविष्य (एनईओएम) रखा गया है। अपने तरह का यह पहला प्रोजेक्ट होगा जो पूरी तरह से समुद्र पर बनेगा। इस प्रोजेक्ट को 32 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से पूरा किया जाएगा। यह राशि सऊदी सरकार, वहां का सॉवरेन वेल्थ फंड और इंटरनेशनल इन्वेस्टर्स लगाएंगे। एनईओएम को साइमन्स एजी और एल्कोआ इंक के पूर्व चेयरमैन व सीईओ क्लॉस क्लेनफील्ड की अगुवाई में डेवलप किया जाएंगे।


यह है सऊदी की योजना

इस प्रोजेक्ट के तहत रेड सी के ऊपर एक पुल बनाया जाएगा जो प्रस्तावित एनईओएम सिटी को इजिप्ट और अफ्रीका से जोड़ेगा। इसके बगल में शहर बसाया जाएगा। यह विशाल शहर सऊदी अरब, जॉर्डन और मिस्र की सीमाओं को फैलाए जाने के लिए बनाया जाएगा, जिसमें कुल मिलाकर लगभग 26,500 वर्ग किलोमीटर में शहरी इलाका डेवलप किया जाएगा।


प्रोजेक्ट में सरकारी हस्तक्षेप नहीं होगा

यह प्रोजेक्ट काफी हद तक दुबई के फ्री जोन कॉन्सेप्ट पर बेस्ड होगा। फ्री जोन कॉन्सेप्ट में जोन्स को न केवल टैरिफ से छूट होती है, बल्कि उनके अपने नियम, कानून भी होते हैं। यानी, ऐसी जोन सरकार के कानूनों से अलग अपने कानूनों पर चलती हैं। एनईओएम को डेवलप करने में जापान की सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प सऊदी अरब को मदद देगी। विजन फंड भी निवेश करेगी।


हरित ऊर्जा और सवच्छ खाना

इस शहर में साफ पानी और हरित ऊर्जा के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। बिजली के लिए सोलर प्लांट और विंड एनर्जी पावर प्लांट लगाए जाएंगे। फूड प्रोडक्शन के लिए ऑर्गेनिक खेती किया जाएगा।


पहला फेज 2025 तक पूरा होने की उम्मीद

इस प्रोजेक्ट के पहले फेज का काम 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। यह दुनिया का पहला स्वतंत्र स्पेशल जोन होगा जो तीन देशों को जोड़ेगा। एनईओएम से इकोनॉमी बूस्ट होगी।