नई दिल्ली। वर्चुअल करेंसी बिटकॉइन की कीमत बुधवार को 10,000 डॉलर को पार कर गई है। लगातार तेजी की वजह से हाल के हफ्तों में देश के लीडिंग बिटकॉइन एक्सचेंजों पर रजिस्ट्रेशन दोगुना हो गया है, जिससे ट्रेडिंग वॉल्यूम में बढ़ोतरी हुई है। इसी साल अगस्त से अभी तक यानी केवल 3 महीने में इसकी कीमत में 140 फीसदी का उछाल देखा गया है। अगस्त में बिटकॉइन की 1 यूनिट की कीमत 3,16,200 रुपए थी जो अब 7,51,500 के उपर जा पहुंची है। जबकि सालाना आधार पर देखें तो इस करेंसी ने एक साल में 9 गुना से ज्यादा का रिटर्न दिया है।