नई दिल्ली।मुकेश अंबानी ने जियो लांच कर पूरे टेलिकॉम सेक्टर में तहलका मचा दिया था। अब एक बार फिर अपने सालाना जनरल बैठक में jio gigafiber Jio Set Top Box और Jio Giga TV को लाने की घोषणा करके पूरे केवल इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। आलम ये है कि इस सेक्टर की टॉप कंपनियों जैसे Hathway , Datacom ltd और Den network के शेयर में भारी गिरावट देखी जा रही है।
शेयर में हुई भारी गिरावट
जियो के केबल टीवी कारोबार में आने से Hathway और Datacom ltd के शेयर में 25 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं Den Networks Ltd के शेयर में 20 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखी गई है।