scriptरुपए की गिरावट की वजह से शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद, 139 अंक लुढ़का सेंसेक्स | Due to fall of rupee stock market closed at red mark on 05 sept 2018 | Patrika News

रुपए की गिरावट की वजह से शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद, 139 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Published: Sep 05, 2018 04:01:36 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

सेंसेक्स 0.37 फीसदी की कमजोरी के साथ 38018.31 अंकों पर बंद हो गया। वहीं दूसरी आेर निफ्टी 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 11476.95 अंकों पर बंद हो गया।

Sensex

रुपए की गिरावट की वजह से शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद, 139 अंक लुढ़का सेंसेक्स

नर्इ दिल्ली। बुधवार को सुबह शेयर बढ़त दिखाने के बाद शाम को गिरावट के साथ बंद हो गया। यह लगातार तीसरा कारोबार दिन हैं, जब शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। रिलायंस के शेयर्स गिरने का भी असर शेयर बाजार में दिख रहा है। वहीं दूसरी आेर रुपए की लगातार गिरावट भी शेयर बाजार को घाटे में लेकर जा रही है। आंकड़ों की मानें तो आज सेंसेक्स में 139.61 अंक आैर निफ्टी में 43 से अंकों की गिरावट देखी गर्इ। वहीं बीएसर्इ के मिड आैर स्माॅलकैप गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं हेल्थकेयर, आॅटो आैर मेटल हरे निशान पर बंद हुए। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर बाजार की चाल किस तरह की रही।

फिर गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार
आज शेयर बाजार लगातार तीसरे कमजोरी के साथ बंद हुआ। आंकड़ों के अनुसार सेंसेक्स में 139.61 अंकों की गिरावट रही। जिसके बाद सेंसेक्स 0.37 फीसदी की कमजोरी के साथ 38018.31 अंकों पर बंद हो गया। वहीं दूसरी आेर निफ्टी में भी गिरावट देखने को मिली। आंकडों के अनुसार 43.35 अंकों की गिरावट देखने को मिली। जिसके बाद निफ्टी 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 11476.95 अंकों पर बंद हो गया।

मिड कैप आैर स्माॅल कैप
वहीं दूसरी आेर बीएसई स्मॉल कैप गिरावट के साथ बंद हुआ। आज स्माॅल कैप में 87.30 अंकों की बड़ी गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी बीएसर्इ के मिड कैप 99.89 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। सेक्टोरियल इंडेक्स के आंकड़ों को देखें तो हेल्थ, मेटल आैर आॅटो को छोड़कर सभी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। जहां आॅटो 66.80 अंकों की बढ़त देखने को मिली। वहीं हेल्थकेयर सेक्टर में 103.36 अंकों की बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं मेटल में 153.01 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है।

हरे निशान पर खुला था बाजार
देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बुधवार को मजबूती का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.45 बजे 52.49 अंकों की मजबूती के साथ 38,174.12 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 6.40 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 11,526.70 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 35.03 अंकों की बढ़त के साथ 38,192.95 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5.45 अंकों की मामूली कमजोरी के साथ 11,514.85 पर खुला।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो