अगस्त से अब तक राजधानी दिल्ली में करीब सिलेंडर में 140 रुपए का तक बढ़े दाम कर्मशियल गैस सिलेंडर के दाम में करीब 30 रुपए का इजाफा, अगस्त से बढ़े 237 रुपए
नई दिल्ली। आम जनता की रसोई पर महंगाई का तड़का अगस्त के बाद से लगातार देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम ( Domestic Gas cylinder Price ) भी कम नहीं है। उम्मीद की जा रही थी कि नए साल पर इसमें राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा देखने को मिला। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में करीब 19 रुपए का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में सिलेंडर के दाम 700 रुपए से ज्यादा हो गए हैं। वहीं कर्मशियल गैस सिलेंडर की कीमत ( Commercial Gas Cylinder Price ) भी 30 रुपए तक बढ़ गई है। आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 140 रुपए प्रति सिलेंडर तक इजाफा हो चुका है। जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 237 रुपए तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।
घरेलू गैस सिलेंडर दाम में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा देखने को मिला है। देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर में 19.50 रुपए का इजाफा हुआ है, जिसके बाद दोनों महानगरों में गैस सिलेंडर के दाम क्रमश: 714 और 684.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गए हैं। जबकि कोलकाता में 22 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिसके बाद यहां पर दाम 747 रुपए हो गए हैं। वहीं चेन्नई में 20 रुपए के इजाफे के बाद यहां गैस सिलेंडर के दाम 734 रुपए हो गए हैं।
कमर्शिलय गैस सिलेंडर के दाम
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 29.50 रुपए का इजाफा हुआ है, जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 1241 और 1190 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में 33 रुपए का इजाफा हुआ है, जिसके बाद यहां पर दाम 1308.50 रुपए हो गए हैं। वहीं चेन्नई में 30 रुपए के इजाफे के बाद दाम 1363 रुपए हो गए हैं।
पांच महीने में इतने बढ़ गए घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम
पांच महीनों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में जबरदस्ता इजाफा देखने को मिला है। बात घरेलू गैस सिलेंडर से करें तो इस अगस्त के बाद से देश की राजधानी दिल्ली में 140 रुपए तक का इजाफा हो चुका है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 146, 138, 143.50 रुपए तक बढ़त चुके हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेेंडर में अगस्त के महीने के बाद क्रमश: 237, 245, 232 और 240 रुपए का इजाफा हो चुका है।