
Gold and silver became expensive after being cheap for two weeks
नई दिल्ली। जनवरी के महीने में शुरुआती दो सप्जाह में सोना सस्ता होने के बाद तीसरे हफ्ते में दाम बढ़े। 18 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक के बीच में भारतीय वायदा बाजार में सोना 400 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ। जबकि चांदी के दाम में 1850 रुपए की महंगाई देखने को मिली। वैसे पूरे जनवरी का हिसाब देखें तो दिसंबर के मुकाबले अब भी सोना और चांदी सस्ता ही बना हुआ है। वहीं विदेशी बाजार यानी अमरीका का भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिल रहा है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सोना और चांदी थोड़ा सस्ता हो सकता है।
भारतीय वायदा में सोना
- 15 जनवरी को सोने के दाम 48702 रुपए प्रति दस ग्राम थे।
- 22 जनवरी को सोने के दाम 49140 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुए।
- यानी एक हफ्ते में सोने की कीमत में 438 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हुआ।
- जबकि जनवरी के महीने में सोना 1011 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हुआ है।
चांदी की कीमत में इजाफा
- 15 जनवरी को चांदी की कीमत 64764 रुपए प्रति किलो ग्राम थी।
- 22 जनवरी को चांदी के दाम 66642 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुए।
- यानी एक हफ्ते में चांदी 1878 रुपए प्रति किलो ग्राम महंगी हुई।
- जबकि जनवरी के महीने में चांदी 1463 रुपए प्रति किलो ग्राम सस्ती हुई है।
विदेशों में भी महंगा हुआ सोना-चांदी
- जनवरी के पहले दो हफ्तों में सोने के दाम में 71.7 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट देखने को मिली थी।
- 1 जनवरी को सोना 1901.60 डॉलर प्रति ओंस पर बंद हुआ था।
- 15 जनवरी 2021 को सोना 1829.90 डॉलर प्रति ओंस पर बंद हुआ।
- 22 जनवरी 2021 को सोना 1859.90 डॉलर प्रति ओंस पर बंद हुआ।
- यानी तीसरे सप्ताह सोने की कीमत में 30 डॉलर प्रति ओंस की तेजी देखी गई। - जनवरी के पहले पखवाड़े के दौरान चांदी की कीमत में 1.43 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट देखी गई थी।
- 1 जनवरी 2021 को जब बाजार बंद हुआ था तो चांदी 26.30 डॉलर प्रति ओंस पर थी।
- 15 जनवरी 2021 को जब बाजार बंद हुआ तो चांदी के दाम 24.87 डॉलर प्रति ओंस पर आ गए।
- 22 जनवरी 2021 को चांदी के दाम 25.56 डॉलर प्रति ओंस पर आ गए।
- एक हफ्ते के दौरान चांदी के दाम में 0.69 डॉलर प्रति ओंस का इजाफा देखने को मिला।
Published on:
24 Jan 2021 08:44 am
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
