
घर की इस दिशा में रखें अपने कीमती जेवर, 4 चौगुनी होगी धन की वृद्धि
नई दिल्ली। स्थानीय बाजार में त्योहारी मांग बरकरार रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार 20 अक्टूबर 2018 को सोना 45 रुपए चमककर 32,270 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक मांग आने से चांदी 100 रुपए की बढ़त में 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। विदेशी बाजारों में लंदन का सोना हाजिर सप्ताहांत पर शुक्रवार को 1,225.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा 1,230.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी हाजिर 14.58 डॉलर प्रति औंस पर रही। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, अमरीका और चीन के बीच विवाद से पीली धातु की मांग बढ़ी है। स्थानीय बाजार में त्योहारी मांग और डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा की गिरावट का अधिक असर है।
चांदी में 100 रुपए की बढ़त
त्योहारी मांग आने से सोना स्टैंडर्ड 45 रुपए उछलकर 32,270 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी में 32,120 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक ग्राहकी आने और सिक्का निर्माताओं के उठाव में तेजी आने से चांदी हाजिर 100 रुपए की बढ़त लेकर 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा 40 रुपए की गिरावट में 38,800 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली पिछले सत्र के क्रमश: 75 हजार और 76 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,270
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,120
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,600
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,800
- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 75,000
- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 76,000
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,700
Published on:
20 Oct 2018 03:01 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
