
Gold prices fall drastically before navratri, know how much cheaper
नई दिल्ली। धनतरेस से एक दिन पहले सोना और चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है। खास बात तो ये है कि 9 तारीख की बड़ी गिरावट के बाद 10 तारीख को दाम में इजाफा देखने को मिला था। जिसकी वजह से सोने के दाम एक बार फिर से 50 हजार की रेंज में आ गए थे। वहीं चांदी भी 60 से 62 हजार की रेंज में दोबारा से लौट चुकी है। वहीं कीमत में फिर से गिरावट आ गई है। दूसरी विदेशी बाजारों में सोना लगातार दूसरे दिन महंगा होता हुआ दिखाई दे रहा है। आइए आपको भी बताते हैं कि सोना और चांदी कितना सस्ता हुआ है।
सोना हुआ सस्ता
वायदा बाजार में आज सोना सस्ता दिखाई दे रहा है। 12 बजकर 15 मिनट पर सोने के दाम 56 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ 50,445 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज सोना 50,350 रुपए प्रति दस ग्राम के निचले स्तर पर भी गया। वहीं सोने की कीमत में 50,489 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ दिन के उच्चतम स्तर पर भी पहुंचा। आपको बता दें कि आज सोना 50,444 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला था, जबकि मंगलवार को सोना 50,501 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हो गया था।
चांदी के दाम में भी गिरावट
भारतीय वायदा बाजार में चांदी की कीमत में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। मौजूदा समय यानी 12 बजकर 15 मिनट पर चांदी 234 रुपए की सस्ती होकर 62,810 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे थी। जबकि आज चांदी 62,652 रुपए प्रति किलोग्राम के निचले स्तर पर भी पहुंची। चांदी ने छलांग भी लगाई और 63,044 रुपए के स्तर पर गई, लेकिन ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। आपको बता दें कि आज चांदी के कल मुकाबले 63,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली थी। जबकि मंगलवार 63,044 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विदेशी बाजारों में सोना और चांदी
अमरीकी बाजार कॉमेक्स पर सोना और चांदी के दाम हल्की तेजी देखने को मिल रही है। बात सोने के दाम की करें तो 4.10 डॉलर प्रति ओंस की तेजी के साथ1880.50 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रही है। जबकि चांदी की बात करें तो 24.47 डॉलर प्रति ओंस पर फ्लैट कारोबार कर रही है। आपको बता दें कि सोमवार को सोने और चांदी में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी।
Updated on:
11 Nov 2020 01:24 pm
Published on:
11 Nov 2020 12:33 pm

बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
