30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

32 हजार के पार पहुंचा सोना, चांदी ने भी मारी छलांग

18 अक्टूबर 2018 यानी गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी रही।
less than 1 minute read
Google source verification
Jaipur junction ats karwai

gold kharidne ka muhurat

नई दिल्ली। त्योहारी मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 195 रुपए चमक कर 32 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करते हुए गुरुवार 18 अक्टूबर को 32225 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 20 रुपए उठकर 39500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार सुस्त रहने के बीच घरेलू स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी दर्ज की गई। वैश्विक स्तर पर सोना हाजिर और वायदा उतार चढ़ाव के बीच पिछले सत्र के स्थिर रहे। इसी तरह चांदी में भी लगभग स्थिरता बनी रही।

चांदी 40 हजार के करीब पहुंची

वैश्विक दबाव और त्योहारी मांग घटने के कारण पिछले दो सत्रों की गिरावट के बाद सोना स्टैंडर्ड 195 रुपए उछलकर 32,225 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतना ही उछलकर 32,075 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपये पर टिकी रही। औद्योगिक ग्राहकी के कम आने और सिक्का निर्माताओं के उठाव में सुस्त रहने के बीच चांदी हाजिर 20 रुपए की बढ़त लेकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा 10 रुपए की गिरावट में 38,840 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली पिछले सत्र के क्रमश: 75 हजार और 76 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,225

- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,075

- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,500

- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,840

- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 75,000

- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 76,000

- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,700