23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

100 रुपए की कटौती के बाद रिकॉर्ड स्तर से फिसला सोना, चांदी में 650 रुपए की गिरावट

सोना 100 रुपए टूटकर 38,570 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आया चांदी भी 650 रुपए की गिरावट के साथ 45,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Aug 19, 2019

Gold Price

नई दिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम 100 रुपए टूटकर 38,570 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए। गत कारोबारी दिवस यह 38,670 रुपए के अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था। चांदी की कीमत भी 650 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 45,000 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई।

यह भी पढ़ेंः-लगातार तीसरे दिन हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, निफ्टी 11 हजार के पार

इंटरनेशनल मार्केट में सोना और चांदी
लंदन तथा न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में रही मजबूती से सोने-चांदी पर दबाव पड़ा है। सोना हाजिर 12.12 डॉलर लुढ़ककर 1,500.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा 12 डॉलर की गिरावट में 1,511.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की छह अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इससे डॉलर के अलावा अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो गया। इस कारण मांग में गिरावट आने से इसकी कीमतों में नरमी देखी गई। शेयर बाजारों में लौटी तेजी से भी पीली धातु पर दबाव रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.15 डॉलर की गिरावट में 16.92 डॉलर प्रति औंस पर रही।

यह भी पढ़ेंः-सुस्त इकोनाॅमी पर भड़की प्रियंका, कहा- सरकार की घोर चुप्पी खतरनाक

स्थानीय बाजारों में सोना और चांदी
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए की गिरावट में 38,570 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही नरमी के साथ 38,400 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 28,800 रुपए पर स्थिर रही। औद्योगिक मांग उतरने से चांदी हाजिर 650 रुपए लुढ़ककर 45,000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी वायदा 290 रुपए टूटकर 43,535 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 91 हजार और 92 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

यह भी पढ़ेंः- अगस्त में कच्चे तेल में गिरावट आने से पेट्रोल और डीजल के दाम में आई इतनी गिरावट

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 38,570 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 38,400 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 45,000 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 43,535 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 91,000 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 92,000 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 28,800 रुपए