
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को लगातार दोनों कीमती धातुओं ने लंबी छलांग लगाई। सोना 250 रुपए की तेजी के साथ 38670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी हाजिर 370 रुपए की छलांग के साथ 45050 रुपए प्रति किलोग्राम को छू गई। आपको बता दें कि शुक्रवार को सोने के दाम में 475 रुपए का उछाल देखने को मिला था।
इंटरनेशनल लेवल पर सोने के दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना शुक्रवार को सोना एक बार फिर 1524.90 डालर प्रति ट्राय औंस को छू गया जो छह वर्ष के अधिकतम भाव से मामूली कम था। अमरीका में अक्टूबर वायदा 1523.80 डालर प्रति ट्राय औंस बोला गया। चांदी अक्टूबर का वायदा भाव 17.08 डालर प्रति ट्राय औंस था। स्थानीय स्तर पर भाव ऊंचे होने से हालांकि मांग कमजोर है। कारोबारियों का कहना है कि खरीदार पुराने सोने की अदला-बदली पर अधिक जोर दे रहे हैं। भाव ऊंचा होने की वजह से जुलाई में सोने का आयात 42 प्रतिशत गिरकर 1.71 अरब डालर का रह गया। डॉलर के मुकाबले रुपए में हालांकि पिछले दो कारोबारी दिवसों में मामूली बढ़ोतरी थी। इसके बावजूद शुक्रवार को डालर रुपया विनिमय दर 71 रुपए से ऊंची रही। कच्चा तेल मजबूत होने का भी स्थानीय बाजार में कीमती धातुओं पर असर पड़ा है।
स्थानीय स्तर पर सोने के दाम बढ़े
स्थानीय सर्राफा बाजार में हालांकि पीली धातु में मांग कम थी, लेकिन विदेशी भावों को देखते सोना स्टैंडर्ड 250 रुपए की छलांग लगाकर 38670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 12 अगस्त के कारोबार में सोना 38470 रुपए बिका था। सोना बिटुर भी 250 की छलांग से 38500 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। चांदी हाजिर में औद्योगिक मांग जारी रहने से 45050 रुपए पर 370 रुपए प्रति किलो का उछाल आया। कल भी चांदी में इतनी ही तेजी दर्ज की गई थी। चांदी वायदा 43824 रुपए पर 594 रुपए प्रति किलो ऊपर बोला गया। चांदी सिक्का लिवाली, बिकवाली 100-100 रुपए प्रति सैंकड़ा की छलांग लगाकर 91 हजार और 92 हजार रुपए प्रति सैंकड़ा हो गया। गिन्नी 28800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर टिकी रही।
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 38,670 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 38,500 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 45,050 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 43,824 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 91,000 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 92,000 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 28,800 रुपए
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Updated on:
17 Aug 2019 05:33 pm
Published on:
17 Aug 2019 05:32 pm

बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
