6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोने के दाम में 145 रुपए की गिरावट, चांदी 285 रुपए हुई सस्ती

Gold Price 145 रुपए टूटकर 39,340 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए Silver Price 285 रुपए गिरकर 45,900 रुपए प्रति किलाग्राम बोली गई

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Nov 23, 2019

Gold prices fall by Rs. 145, silver becomes cheaper by Rs. 285

Gold prices fall by Rs. 145, silver becomes cheaper by Rs. 285

नई दिल्ली। वैवाहिक मौसम के बावजूद वैश्विक स्तर पर हो रहे उठापटक और डॉलर की तुलना में रुपए में रही मजबूती के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के दाम ( gold rate today ) 145 रुपए टूटकर 39,340 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए और चांदी की कीमत ( silver price ) 285 रुपए गिरकर 45,900 रुपए प्रति किलाग्राम बोली गई। आपको बता दें कि शुक्रवार को सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली थी।

यह भी पढ़ेंः-जनवरी में 8 से 10 हजार रुपए तक महंगा हो सकता है फाइव स्टार रेफ्रीजेरेटर

इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम उतरे
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में नरमी रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सप्ताहांत पर शुक्रवार रात कारोबार बंद होने पर सोना हाजिर करीब 3 डॉलर उतरकर 1,462.25 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा 4.00 डॉलर उतरकर 1,466.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.13 डॉलर लुढ़कर 16.96 डॉलर प्रति औंस बोली गई। जबकि शुक्रवार को सोने के दाम में चढ़ाव देखने को मिला था।

यह भी पढ़ेंः-बीएसएनएल 50 हजार 4जी लाइन इंस्ट्रूमेंट्स के लिए जल्द जारी होगा टेंडर

स्थानीय बाजार में सोना हुआ सस्ता
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 145 रुपए फिसलकर 39,340 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 39,170 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। वहीं, आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। चांदी हाजिर 385 रुपए उतरकर 45,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 269 रुपए उतरकर 44,480 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 910 रुपए और 920 रुपए प्रति इकाई पर टिके रहे।

यह भी पढ़ेंः-Bharti Airtel ने जुर्माना, ब्याज पर Supreme Court में दी पुनर्विचार याचिका

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम: 39,340 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम: 39,170 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 45,900 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम: 44,480 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई: 910 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई: 920 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम: 30,300 रुपए

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग