22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Record Level 49 हजार से 900 रुपए सस्ता हुआ , चांदी में 1700 रुपए से ज्यादा की गिरावट

Future Market में रिकॉर्ड लेवल से 866 रुपए सस्ता हुआ Gold Silver में जबरदस्त गिरावट, 1729 रुपए की देखने को मिली गिरावट
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 2 Jul 2020, 1:25 PM IST

gold_and_silver.jpg

Gold Rate Today 2nd July 2020, Gold and Silver Price in India

नई दिल्ली। बुधवार को सोना और चांदी के दाम ( Gold And Silver Price ) रिकॉर्ड लेवल प पहुंच गए थे। जहां सोना ( Gold Rate Today ) 50 हजार रुपए के काफी करीब पहुंच गया था। वहीं चांदी की कीमत ( Silver Price ) 51 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पास पहुंच गई थी। जिसके बाद से दोनों ही धातुओं में जबरदस्त मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। 24 घंटे में भारतीय वायदा बाजार में सोना ( Gold Price Today ) 850 रुपए से ज्यादा टूट चुका है। जबकि चांदी की कीमत भी 1700 रुपए से ज्यादा गिर चुकी है। वहीं बात इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो कॉमेक्स बाजार में सोने और चांदी के दाम में गिरावट ( Gold And Price Reduce ) देखने को मिल रही है। आइए आपको भी बताते हैं कि मौजूदा समय में सोना और चांदी की कीमत कितनी हो गई है।

LPG के बाद PNG पर लग सकता है आम आदमी को झटका, दोगुना होने की तैयारी में यह चार्ज

कितना सस्ता हुआ सोना
- बुधवार को सोना 48982 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।
- गुरुवार को सोना 48116 रुपए के साथ अपने न्यूनतम स्तर पर आ गया।
- यानी उच्चतम से न्यूनतम स्तर तक आने में सोना 866 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हुआ
- जबकि गुरुवार को सोना 48174 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला था।
- आज यानी गुरुवार को सोना 48223 रुपए के साथ उच्चतम स्तर पर गया।
- दोपहर 11 बजकर 30 मिनट पर सोना 117 रुपए की गिरावट 48150 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

Small Saving Schemes की ब्याज दरों में Govt ने दी बड़ी राहत, इतनी होगी कमाई

चांदी में जबरदस्त गिरावट
- बुधवार को चांदी की कीमत 50891 रुपए के साथ उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी।
- गुरुवार को चांदी 49162 रुपए के साथ अपने न्यूनतम स्तर प पहुंची।
- बुधवार के उच्चतम और गुरुवार के न्यूनतम स्तर को देखें तो चांदी 1729 ुपए प्रति किलोग्राम सस्ती हो चुकी है।
- जबकि गुरुवार को चांदी 49352 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली थी और यही इसका आज उच्चतम स्तर पर भी था।
- दोपहर 11 बजकर 30 मिनट पर चांदी की कीमत 194 रुपए की गिरावट के साथ 29230 रुपए पर कारोबार कर रही है।

8 करोड़ Migrants Workers में से एक चौथाई को मिला Free Ration, करीब 7 राज्यों ने किया इनकार, जानिए इसकी वजह

विदेशी बाजारों में भी सोना और चांदी में गिरावट
सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशी बाजारों में भी सोना और चांदी के दाम में मुनाफा वसूली दखने को मिल ही है। पहले बात न्यूयॉर्क केे कॉमेक्स बाजार की करें तो सोना 3.30 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1777 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रही है। वहीं चांदी की कीमतें 18.20 डॉलर प्रति ओंस पर सपाट देखने को मिल रही है। यूरोप में सोना 7 यूरो प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1567 यूरो प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी करीब 16 यूरो पर सपाट है। ब्रिटेन के बाजार में सोना 5 पाउंड प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1414 पाउंड प्रति ओंस पर है। चांदी 14.34 पाउंड पर कारोबार कर रही है।

Petrol और Diesel की कीमत में लगातार तीसरे दिन राहत, जानें कितने चुकाने होंगे दाम

क्या कहते हैं जानकार
एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट कमोडिटी एंड रिसर्च अनुज गुप्ता के अनुसार बुधवार को सोना और चांदी की कीमत उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थीं। जिसके बाद से लगातार प्रोफिट बुकिंग देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में सोना और चांदी की कीमत में अैर उछाल देखने को मिल सकता है।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग