30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री में आई तेजी, मई माह में 13 फीसदी बढ़ी

हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री मई में 13 फीसदी बढ़ी। अप्रैल में हीरो ने 5,74,366 वाहनों की बिक्री की थी, जबकि मई में 6,52,028 वाहन बिके। देश की ऑटो इंडस्ट्री खपत में कमी की वजह से बुरे दौर से गुजर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 2 Jun 2019, 7:03 PM IST

hero Motocorp

दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री में आई तेजी, मई माह में 13 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली। दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की प्रमुख कम्पनी हीरो मोटोकॉर्प ( Hero MotoCorp ) ने अप्रैल, 2019 की तुलना में वाहनों की बिक्री में 13 फीसदी वृद्धि दर्ज की है। अप्रैल में हीरो ने 5,74,366 वाहनों की बिक्री की थी, जबकि मई में 6,52,028 वाहन बिके। कम्पनी ने आधिकारिक बयान में कहा है कि फरवरी के बाद उसने पहली बार 6 लाख वाहन प्रति माह बेचने का लक्ष्य हासिल किया है।

हीरो मोटोकॉर्प ने अप्रैल में तीन नई मोटरसाइकिल-एक्सपल्स 200, एक्सपल्स 200टी और एक्सट्रीम 200एस लॉन्च किया था। प्रीमियम सेगमेंट की इन मोटरसाइकिलों के अलावा कम्पनी ने मैस्टेरो एज 125 और प्लेजर 110 प्लस भी लांच किया था। प्लेजर 110 प्लस फुएल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी वाला देश का पहला स्कूटर है।

मार्च माह में मोबाइल यूजर्स की संख्या कम होने पर बोले ट्राई चीफ, कहा- चिंता की बात नहीं

बुरे दौर से गुजर रही ऑटो इंडस्ट्री

गौरतलब है कि बीते कुछ समय से देश की ऑटो इंडस्ट्री ( Auto industry ) खपत में कमी की वजह से बुरे दौर से गुजर रही है। यही कारण है कि देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी ( Maruti Suzuki ) की मई माह में कुल बिक्रि में 22 फीसदी की कमी देखने को मिली। इसके पहले अप्रैल में भी मारुति की बिक्री में गिरावट आई थी। कंपनी का एक्सपोर्ट भी करीब 2.5 फीसदी घटा है।

अमरीकी कार्रवाई के बाद भारत पर Huawei की नजर, क्या हो पाएगी नुकसान की भरपाई

महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 3 फीसदी तक घटी

मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा ( mahindra and mahindra ) की बिक्री 3 फीसदी गिर गई है। इस बार कंपनी ने पिछले माह की तुलना में करीब 20 फीसदी कम कमर्शियल गाडिय़ां बेची हैं। वहीं दूसरी ओर एस्कॉट्र्स की ट्रैक्टर बिक्री 18 फीसदी घटकर करीब 6800 यूनिट रह गई है। मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा कुल बिक्री सालाना आधार पर 3 फीसदी गिरकर 45,421 यूनिट रही है। मई में एस्कॉट्र्स की कुल ट्रैक्टर बिक्री सालाना आधार पर 18 फीसदी घटकर 6827 यूनिट रह गई है। कंपनी की कमर्शियल गाडिय़ों की बिक्री सालाना आधार पर 19.7 फीसदी घटकर 4801 यूनिट रही है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.