सरकारी तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) अपने ग्राहकों के लिए एक के बाद एक खास ऑफर लेकर आई हैं।
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) अपने ग्राहकों के लिए एक के बाद एक खास ऑफर लेकर आई हैं। एचपी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक अगर कोई भी ग्राहक HP के गैस सिलेंडर का भुगतान एचपी रिफ्यूल ऐप से करते हैं तो उसके पास मुफ्त में 1 लीटर पेट्रोल पाने का मौका है।
मुफ्त मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल
आपको बता दें कि हाल ही में एचपीसीएल ने एचपी रिफ्यूल ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के जरिए ग्राहक एचपी का LPG गैस सिलेंडर को बुक करने के साथ इसका ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं। इसके अलावा एचपी के पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाने के भुगतान ऐप के जरिए कर सकते हैं। साथ ही कंपनी HP के पेट्रोल पंप पर 5 लीटर पेट्रोल खरीदने वालों को 1 लीटर पेट्रोल फ्री दे रही है। लेकिन इसके लिए ग्राहकों को एचपी रिफ्यूल ऐप से पेमेंट करनी होगी।
इस दिन तक लागू है ऑफर
अगर आपके पास एचपी रिफ्यूल ऐप है तो आप एचपी के इन ऑफरों को पाने के हकदार है। यह ऑफर 1 नवंबर 2018 को शुरू हुआ था और यह ऑफर 31 दिसंबर 2018 की रात 23.59 बजे तक लागू है।अधिक जानकारी के लिए आप एचपीसीएल की वेबसाइट पर जा सकते हैं।