
Manipur lottery results 2020: भारत ( Lottery in India ) में केरल, गोवा, सिक्किम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड और मिज़ोरम राज्यों में लॉटरी को कानूनी रूप से अनुमति हैं। इसी कड़ी में मणिपुर सिंगम टैगेट मॉर्निंग लॉटरी ( Manipur Singam Tagetes Lottery ) एक लोकप्रिय साप्ताहिक लॉटरी है। जिसका मूल्य 6 रुपये है। इस लॉटरी के प्रथम विजेता को 27 लाख का इनाम दिया जाता है दूसरा पुरस्कार 5,000, तीसरा पुरस्कार 1000, 4वां पुरस्कार 700 और 500 रुपये का 5वां पुरस्कार है। इसके अलावा 10,000 का सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाता है।
मणिपुर सिंगम टैगेट लॉटरी का समय और अपडेट ( Manipur Singam Tagetes Morning lottery timings and updates )
सिंगम टैगेट्स मॉर्निंग लॉटरी का परिणाम सुबह 11 बजे घोषित किया जाता है और इसे आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। मणिपुर में भी एक दिन और एक शाम की लॉटरी क्रमशः दोपहर 3 और शाम 7 बजे होती है। 3 बजे की लॉटरी को आमतौर पर मणिपुर सिंघम विंका डे लॉटरी के रूप में जाना जाता है, जबकि 07 बजे की लॉटरी को मणिपुर सिंघम प्लूमिया इवनिंग लॉटरी के रूप में जाना जाता है। सुबह, दिन, और शाम तीनों लॉटरी में प्रथम पुरस्कार 27 लाख है। विजेताओं को विजेता राशि प्राप्त करने के लिए इंफाल में मणिपुर लॉटरी कार्यालय में वैध कागजात दिखाने होंगे।
मणिपुर सिंगम टैगेट मॉर्निंग लॉटरी का परिणाम ( lottery results 2020 )
लॉटरी का संचालन मणिपुर लॉटरी, सजेंटहॉन्ग, इम्फाल, मणिपुर के निदेशक द्वारा किया जाता है। इसके लिए अधिकृत लॉटरी रिटेलर से टिकट खरीद सकते हैं। लॉटरी पुरस्कार का दावा करने के लिए विजेताओं को मणिपुर लॉटरी का एक दावा प्रपत्र डाउनलोड करना होगा। इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन के जरिए लिया जा सकता है। जिसे भरने के बाद जमा करवाना होगा। पुरस्कार राशि का भुगतान चेक / डीडी के रूप में किया जाएगा या आवश्यक शुल्क में कटौती के बाद दावेदार के खाते में सीधे हस्तांतरण किया जाएगा। सिंगम प्लूमिया इवनिंग लॉटरी के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट http://www.manipurlotteries.com/ पर चेक किए जा सकते हैं।
Updated on:
15 Apr 2020 05:21 pm
Published on:
15 Apr 2020 05:19 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
