1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी कटौती, 42 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल

डीजल की कीमतों में सबसे अधिक 38 पैसे की कटौती। चेन्नई में सबसे अधिक सस्ता हुआ डीजल। पेट्रोल में भी आज 44 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 12 May 2019, 9:50 AM IST

Petrol Diesel Prices

लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी कटौती, 42 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल

नई दिल्ली। आज लोकसभा चुनाव के छठे चरण में राजधानी दिल्ली समेत 7 राज्यों के 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसी बीच लगातार दूसरे दिन भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी कटौती की है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रविवार को भी पेट्रोल की दरों में 44 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 38 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती देखने को मिली। आइए जानते हैं कि देश के चार प्रमुख महानगरों में आज क्या है पेट्रोल-डीजल के नए दाम।


डीजल की कीमतों में भारी कटौती

सबसे पहले डीजल की कीमतों की बात करें तो पिछले दिन बड़ी कटौती के बाद आज एक बार फिर इसमें कटौती देखने को मिला है। आज (रविवार) भी डीजल की कीमतों में 17 से 18 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। हालांकि, चेन्नई में डीजल के भाव में सबसे अधिक 38 पैसे प्रति लीटर की कमी देखने को मिल रही है, जिसके बाद आज यहां एक लीटर डीजल के लिए आपको 69.88 रुपए खर्च करने होंगे। राजधानी दिल्ल में आज डीजल की दरो में 17 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। यहां आज डीजल का नया भाव 66.11 रुपए प्रति लीटर है। रविवार को मुंबई में डीजल 18 पैसे सस्ता हुआ, जिसके बाद आज यहां डीजल का नया भाव 69.27 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में भी इतनी ही कटौती हुई है और यहां आपको आज एक लीटर डीजल के लिए कुद 67.86 रुपए प्रति लीटर खर्च करने होंगे।


44 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल

पेट्रोल की कीमतों की बात करें तो आज इसमें एक बार फिर 44 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 42 पैसे प्रति लीटर सस्ता होकर 71.73 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर आ गया है। कोलकाता में भी इतनी ही कटौती हुई है, जिसके बाद यहां आज पेट्रोल का नया भाव 73.79 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में आज आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए कुल 77.34 रुपए खर्च करने होंगे। चेन्नई में पेट्रोल की दरों में सबसे अधिक 44 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। चेन्नई में आज पेट्रोल का भाव 74.46 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.