Share Market News

Petrol Diesel Price Today : राजधानी दिल्ली में पेट्रोल पहुंचा 93 रुपए के पार, आज इतना हुआ इजाफा

Petrol Diesel Price Today के तहत आज देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 17 से 19 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 28 पैसे से 30 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा देखने को मिला है।

2 min read
May 21, 2021
petrol diesel price

Petrol Diesel Price Today। मई के महीने में एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है। देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 17 से 19 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 93 रुपए प्रति लीटर के पार चली गई है। वहीं दूसरी ओर डीजल की कीमत में 28 पैसे से 30 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद मुंब्रइ महानगरों में डीजल की कीमत 91 रुपए प्रति लीटर के ज्यादा हो गई है। ताज्जुब की बात तो ये है कि डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 62 डॉलर जबकि ब्रेंट क्रूड ऑयल 65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 17 पैसे से 19 पैसे प्रति लीटर की तेजी देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में 19 पैसे प्रति लीटर का इजाफा होने के बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 93.04 रुपए और 93.11 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 18 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है और दाम 99.32 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में 17 पैसे प्रति लीटर का इजाफा होने के बाद दाम 94.71 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 28 पैसे से 30 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश: 83.80 रुपए और 86.64 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि मुंबई में 30 पैसे और चेन्नई में 28 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जिसके बाद दाम 91.01 रुपए और 88.61 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

मई में कितना महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल
मई के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3.20 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है। पहले बात पेट्रोल की करें तो दिल्ली में पेट्रोल 2.64 रुपए, कोलकाता में 2.49 रुपए, मुंबई में 2.49 रुपए और चेन्नई में 2.31 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। जबकि डीजल में ज्यादा इजाफा देखने को मिला है। देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 3.07 रुपया, कोलकाता में 3.03 रुपया, मुंबई में 3.20 रुपया और चेन्नई में 2.87 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिल चुका है।

Updated on:
21 May 2021 08:02 am
Published on:
21 May 2021 08:00 am
Also Read
View All

अगली खबर