
नई दिल्ली। क्रूड ऑयल में नरमी की वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती देखने को मिल रही है। बीते एक सप्ताह में सिर्फ बुधवार का दिन ऐसा रहा जब कटौती नहीं हुई। इस कीमतों को स्थिर रखा गया था। अगर आज की बात करें तो आईओसीएल से मिली से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 5 और डीजल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। जिसकी वजह से मुंबई में अब डीजल के दाम 70रुपए प्रति लीटर से नीचे आ गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपको अपने महानगर में पेट्रोल और डीजल के दाम कितने हो गए हैं।
पेट्रोल के दाम में 5 पैसे की कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 73.54, 78.18, 79.15 और 76.38 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम और भी कटौती देखने को मिल सकती है।
डीजल 6 पैसे हुआ सस्ता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में डीजल के दाम क्रमश: 66.75, 69.11 और 69.97 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं डीजल की कीमत में 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद यहां पर दाम 70.51 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में डीजल के दाम और भी कटौती देखने को मिल सकती है।
Updated on:
10 Oct 2019 09:17 am
Published on:
10 Oct 2019 07:33 am
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
