
पुलवामा हमले ने बदली बाजार की चाल, 15 दिनों में कराया 3.44 लाख करोड़ रुपए का फायदा
नई दिल्ली। 14 फरवरी 2019 देश के इतिहास का काला दिन कहा जाएगा। इस दिन देश के 40 सीआरपीएफ जवान पाकिस्तानी आतंकियों के हमले में शहीद हो गए। जिसके बाद भारत की ओर से कई तरह की कार्रवाई की गई। पहले एमएनएफ का दर्जा खत्म किया। उसके बाद विश्व की आर्थिक एजेंसियों से पाकिस्तान पर दबाव बनवाया। सुरक्षा परिषद के सदस्यों पर पाकिस्तान के आतंकी अजहर मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित करने का दबाव बनवाया। ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ा जिससे पाकिस्तान को दुनिया के बाकी देशों से अलग किया जा सके। उसके बाद इंडियन एयर फोर्स का हवाई हमला हुआ, जिसमें आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों को नेस्तानाबूत कर दिया गया। अब पाकिस्तानी सेना द्वारा पकड़े गए इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी जिस तरह से हुई वो पीएम मोदी और भारत की मजबूत कूटनीति का ही नतीजा था। जिसका फायदा इन 15 दिनों में शेयर बाजार में निवेशकों ने उठाया। 14 फरवरी से लेकर एक मार्च तक शेयर बाजार में कई तरह के उतार चढ़ाव देखने को मिले। शुरूआत में गिरावट के बाद शेयर बाजार ने उसके बाद तेजी ही बनाई रखी। इन दो हफ्तों में से दूसरे सप्ताह के में निवेशकों में ज्यादा जोश दिखाई दिया। जिसका नतीजा ये हुआ कि निवेशकों को फायदा भी हुआ।
पीएम ने नहीं टूटने दिया निवेशकों का भरोसा
पुलवामा हमले के बाद दुनिया की महाशक्तियों को ही नहीं बल्कि भारत के लोगों को भी पीएम मोदी पर नजरें थी। खासकर शेयर बाजार की नजरें पूरी तरह से पीएम मोदी की अगली चाल पर थी। क्योंकि ऐसे मौकों पर शेयर बाजार में असमंजस की स्थिति पैदा होती है। कुछ मौकों पर भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का दौर दिखा। लेकिन अधिकतर मौकों पर शेयर बाजार में लिवाली का दौर रहा। निवेशकों में पीएम मोदी पर भरोसा दिखा और शेयर बाजार बढ़त के साथ दिखाई दिया।
15 दिन में 3.44 लाख करोड़ रुपए का फायदा
पीएम मोदी की पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत कूटनीतिक रणनीतियों की वजह से शेयर बाजार को इन 15 दिनों में 3.44 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ। आंकड़ों से समझने का प्रयास करें तो 14 फरवरी को पुलवामा हमले के दिन जब शेयर मार्केट बंद हुआ तो बांबे स्टॉक एक्सचेंज का मार्केट कैप 1,38,37,238.37 करोड़ रुपए था। मार्केट भी गिरावट के साथ बंद हुआ था। उसके बाद जब फाइनल हो गया कि विंग कमांडर अभिनंदन भारत वापस आ रहे हैं तो सेंसेक्स करीब 196 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। एक मार्च को आखिरी कारोबारी दिन बीएसई का मार्केट कैप 1,41,81,544.79 करोड़ रुपए था। अगर दोनों दिनों के मार्केट कैप के अंतर को देखें तो निवेशकों को इस दौरान 3,44,307 करोड़ रुपए का फायदा हुआ।
पाकिस्तानी शेयर बाजार को भारी नुकसान
वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान का शेयर मार्केट पूरी तरह से क्रैश हो गया। पाकिस्तानी शेयर मार्केट को नुकसान उस दिन ज्यादा पहुंचा जिस भारत की ओर से एयर स्ट्राइक की कार्रवाई की गई। उस दिन पाकिस्तानी शेयर बाजार 1300 से ज्यादा अंकों की गिरावट तक पहुंच गया और 800 अंकों से ज्यादा की गिरावट पर बंद हुआ। वहीं अगले दिन भी पाकिस्तनी शेयर मार्केट में 700 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखी गई। मतलब साफ था कि भारत और पाक बॉर्डर पर तनाव की स्थिति पैदा होने के बाद पाकिस्तानी शेयर बाजार में असमंजस की स्थिति पैदा हुई। सरकार पर से विश्वास खोते हुए निवेशकों ने अपना रुपया निकालना शुरू कर दिया। जिसका असर पाकिस्तान की इकोनॉमी में भी देखने को मिल रहा है।
Published on:
02 Mar 2019 12:31 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
