
इस तारीख के बाद जन्म लेने वाले बेटियों को मिलेंगे 1 लाख रुपए
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में रही गिरावट के बावजूद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की लिवाली और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में रही गिरावट से समर्थन पाकर अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में भारतीय मुद्रा लगातार दो दिन की गिरावट से उबरकर बुधवार को तीन पैसे की मजबूती में 70.46 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गई। गत दिवस रुपया तीन पैसे की गिरावट में 70.49 रुपए प्रति डॉलर पर रहा था। शेयर बाजार के लुढ़कने से रुपए पर शुरूआत में काफी दबाव रहा। यह 21 पैसे की तेज गिरावट के साथ 70.70 रुपए प्रति डॉलर पर खुला। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से यह कारोबार के दौरान 70.75 रुपए प्रति डॉलर के दिवस के निचले स्तर तक लुढ़का। बाद में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई एक फीसदी से अधिक की गिरावट और एफपीआई के निवेश से रुपया 70.38 रुपए प्रति डॉलर के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। अंतत: यह गत दिवस की तुलना में तीन पैसे की तेजी में 70.46 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। एफपीआई ने आज पूंजी बाजार में 6.37 करोड़ डॉलर का निवेश किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा 1.75 फीसदी की गिरावट के साथ 61 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
Published on:
5 Dec 2018, 6:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.