
Gold two and silver prices reached three week low
नई दिल्ली। आज बुधवार को लगातार दूसरे दिन 24 कैसेट सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो इंटरनेशनल मार्केट में डॉलर के मुकाबले रुपए में आई तेजी और भारत में पितृ पक्ष की वजह से सोने की डिमांड में कमी अहम कारण हैं। वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत में भी लगातार दूसरे दिन डिमांड ना होने के बाद गिरावट देखने को मिली है। चांदी के दाम में आज 770 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। आपको बता दें कि मंगलवार को सोने के दाम में 150 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली थी।
सोने के दाम में 215 रुपए की गिरावट
आज देश की राजधानी दिल्ली में सोने के दाम में 215 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट देखने को मिली है। जिसकी वजह से दाम 38,676 प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। जबकि मंगलवार को यही दाम 38,891 रुपए प्रति ग्राम थे। कल 150 रुपए प्रति 10 ग्राम कह गिरावट आई थी। वहीं बात चांदी की करें तो 770 रुपए प्रति किलो की गिरावट के बाद दाम 47,690 रुपए पर आ गए हैं। जबकि कल दाम 48,460 रुपए प्रति किलो थे।
आखिर क्यों कम हुए सोने के दाम
जानकारों की मानें तो सोने के दाम में असल गिरावट की वजह डॉलर के मुकाबले रुपए में तेजी है। जिसकी वजह से लोगों ने गोल्ड में निवेश नहीं किया है। जिसकी वजह से डिमांड कम रही है। वहीं दूसरी ओर पितृ पक्ष की वजह से भी सोने की डिमांड में गिरावट देखी गई है। जिसकी वजह से दाम कम हुए हैं। आपको बता दें कि क्रूड ऑयल की कीमतों में कटौती के साथ रुपए में आई तेजी की वजह से लोगों का सोने से मोह भंग हुआ है।
विदेशी बाजारों में सोना और चांदी
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 1,501 डॉलर प्रति औंस पर टिका रहा। हालांकि दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा 4.40 डॉलर टूटकर 1,509 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमरीकी फेडरल रिजर्व के बयान से पहले निवेशकों के सतर्क रुख से सोने की कीमतें लगभग अपरिवर्तित हैं। कच्चे तेल की कीमतों में कुछ नरमी से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण कमजोर पड़ा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.18 डॉलर ( करीब एक फीसदी ) लुढ़ककर 17.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
Published on:
18 Sept 2019 03:50 pm

बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
