नई दिल्ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में उठापटक का दौर देखा गया। लेकिन अंत में शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 44.43 अंकों की गिरावट के साथ 33,307.14 पर और निफ्टी 15.80 अंकों की गिरावट के साथ 10,226.85 पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 113.48 अंकों की तेजी के साथ 33,465.05 पर खुला और 44.43 अंकों या 0.13 फीसदी गिरावट के साथ 33,307.14 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,519.49 के ऊपरी और 33,256.42 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 28.65 अंकों की तेजी के साथ 10,271.30 पर खुला और 15.80 अंकों या 0.15 फीसदी गिरावट के साथ 10,226.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,296.70 के ऊपरी और 10,211.90 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट देखी गई। मिडकैप 56.28 अंकों की गिरावट के साथ 15,987.27 पर और स्मॉलकैप 51.43 अंकों की गिरावट के साथ 17,305.92 पर बंद हुआ।